Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सीबीएसई की मॉडर्न बालिका हैंडबाल टीम ने झारखंड को हराया
    राज्य

    सीबीएसई की मॉडर्न बालिका हैंडबाल टीम ने झारखंड को हराया

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पंजाब के लुधियाना शहर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित हो रहे 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
    नवादा। सीबीएसई की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे मॉडर्न इंगलिश स्कूल कुंती नगर नवादा की अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने शुक्रवार को पहले मैच में झारखंड को हराकर शानदार जीत से आगाज किया। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के जरिए आयोजित किया गया है। इसमें देश के सभी राज्यों की टीम सहित सीबीएसई की टीम से आए हुए लगभग 45 टीम भाग ले रही हैं।

    सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों का राष्ट्रीय विजेता का खिताब जीतने के बाद सीबीएसई बोर्ड की ओर से मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा यह मैच खेल रही है और सीबीएसई बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस प्रतियोगिता में मॉडर्न की तरफ से हैंडबॉल टीम की खिलाड़ियों में से कप्तान जानवी, उप कप्तान करिश्मा, सिमरन, काजल, श्रेया, आरती, अवनि वत्स, राधिका, रागिनी, सुहानी भारद्वाज, नेहा भारद्वाज, अदिति एवं वैष्णवी भाग ले रही हैं। मॉडर्न हैंडबॉल टीम के कोच नीतीश कुमार के संरक्षण में सभी खिलाड़ियों को तैयार किया गया है। साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव मैनेजर के रूप में एवं बालिका संरक्षक के पूनम देवी साथ हैं।

    मॉडर्न समूह के प्रबंध निदेशक डॉ अनुज सिंह इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा विद्यालय नवादा सहित पूरे बिहार राज्य का नाम देश में रोशन कर रहा है। नवादा जैसे छोटे शहर से निकलकर आज यहां की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुकी है, वास्तव में यह मॉडर्न सहित पूरे नवादा के लिए गर्व करने की बात है। इस सफलता के लिए पूरा विद्यालय परिवार सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है। आगे भी हमारे खिलाड़ी इसी तरह पूरी जोश के साथ खेल खेलेंगे और पुनः विजेता बनकर वापस आएंगे यह हमारी ईश्वर से कामना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में दुर्घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत
    Next Article एनटीपीसी ने लगाया नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
    shivam kumar

      Related Posts

      बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

      June 28, 2025

      मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद

      June 28, 2025

      सुरक्षा व्यवस्था के बीच फारबिसगंज नगर परिषद के पार्षद पद का उपचुनाव

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version