Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    21 दिसंबर, 1991 को रूसी टेलीविजन पर शाम के बुलेटिन की शुरुआत नाटकीय घोषणा के साथ हुई- “गुड इवनिंग, इस वक्त की खबर है- अब सोवियत संघ का अस्तित्व नहीं रहा…।” इसी दिन मिख़ाइल गोर्बाचोफ़ ने सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। तब क्रेमलिन में सोवियत संघ के झंडे को आखिरी बार झुकाया गया था।

    वो सोवियत संघ, जिसने एडोल्फ हिटलर को हराया। वो सोवियत संघ, जिसने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के साथ शीत युद्ध किया और परमाणु होड़ में हिस्सा लिया। वो सोवियत संघ, जिसने अंतरिक्ष में पहला उपग्रह भेजा। अंतरिक्ष में जाने वाला पहला इंसान भी सोवियत संघ का ही था। 20वीं सदी के इतिहास, अर्थव्यवस्था, विचारधारा और तकनीक को प्रभावित करने वाला सोवियत संघ 25 दिसंबर 1991 को टूट कर बिखर गया। इस ऐतिहासिक टूट के बाद 15 नए देश अस्तित्व में आए- आर्मीनिया, अजरबैजान, बेलारूस, इस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मालदोवा, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान। 1917 में रूस की साम्यवादी क्रांति से जन्मे सोवियत संघ में कम से कम 100 राष्ट्रीयताओं के लोग रहते थे और उनके पास पृथ्वी का छठा हिस्सा था।

     

    अन्य अहम घटनाएंः

    2012- दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

    2007- कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

    2005- मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

    2002- चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

    1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

    1991- राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

    1977- हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

    1974- रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

    1962- सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

    1947- पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

    1946- ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

    1924- पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।

    1892- स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

    1771- मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

    1763- भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

     

    जन्म

    1970- इम्तियाज़ अनीस – भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे हैं।

    1959- रामदास आठवले- भारतीय राजनीतिज्ञ जो महाराष्ट्र से हैं।

    1952- अजॉय चक्रवर्ती – भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु हैं।

    1944 – मणि कौल- फ़िल्म निर्देशक।

    1938- माणिक वर्मा – भारतीय कवि थे।

    1936- एन. धरम सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।

    1930- मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

    1928 – कपिला वात्स्यायन – भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।

    1925- सतीश गुजराल- प्रसिद्ध चित्रकार।

    1924- अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के दसवें प्रधानमंत्री।

    1923- धर्मवीर भारती- हिन्दी साहित्यकार।

    1919- नौशाद- प्रसिद्ध संगीतकार

    1872- गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

    1861- मदनमोहन मालवीय- महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।

    1642- आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

     

    निधन

    2015- साधना- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

    2011-सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।

    2009 – अजीत नाथ राय – भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    2005- सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।

    2004- नृपेन चक्रबर्ती – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।

    1994- ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत केपूर्व राष्ट्रपति।

    1972- चक्रवर्ती राजागोपालाचारी – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल।

    1959- प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।

    1942- सिकन्दर हयात ख़ान – स्वतंत्रता पूर्व औपनिवेशिक काल में पंजाब राज्य के प्रधानमंत्री थे।

    1846- स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

     

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    क्रिसमस- यह ईसाई धर्म का उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्व संध्या पर आरंभ होता है।

    सुशासन दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमशहूर सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया गया
    Next Article अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत : राजनाथ सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024

      इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबरः देश का पहला चुनाव कराने वाले चुनाव आयुक्त का कार्यकाल हुआ पूरा

      December 18, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version