Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करे झारखंड सरकार: हाइकोर्ट
    Top Story

    जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करे झारखंड सरकार: हाइकोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाइकोर्ट में जेपीएससी 11 से 13 सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार एवं रिजल्ट जल्द प्रकाशन करने को लेकर दाखिल पवन कुमार वर्मा की रिट याचिका की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने झारखंड सरकार को जल्द से जल्द जेपीएससी अध्यक्ष के रिक्त पद को भरने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी में अध्यक्ष का पद पिछले 3 माह से रिक्त रहने से कई नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हो रही है। झारखंड वेलफेयर स्टेट है यहां विधानसभा चुनाव होने के बाद एक पॉपुलर सरकार भी बन चुकी है, एक बेहतर स्टेट होने के नाते झारखंड में जेपीएससी अध्यक्ष के रिक्त पद को जल्द से जल्द भरे जाने की उम्मीद की जा रही है।

    कोर्ट ने यह भी कहा कि आमतौर पर हाइकोर्ट राज्य सरकार की पॉलिसी मैटर पर हस्तक्षेप नहीं करती है लेकिन यहां मामला सैकड़ों अभ्यर्थियों की नियुक्ति से जुड़ा है। जेपीएससी के अध्यक्ष नहीं होने से जेपीएससी 11 से 13 सिविल सेवा परीक्षा के साथ-साथ कई नियुक्ति प्रक्रिया भी लंबित पड़ी हुई है। इससे पहले प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि पिछले 3 माह से अधिक समय से झारखंड में जेपीएससी के अध्यक्ष का पद रिक्त है। जेपीएससी 11 से 13 की मेंस परीक्षा जून माह में पूरा होने के बाद सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार एवं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस परीक्षा की नियुक्ति प्रक्रिया जेपीएससी अध्यक्ष के नहीं रहने से पूरी नहीं हो पा रही है।

    जेपीएससी के कैलेंडर के तहत अगस्त माह में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो जानी थी। जेपीएससी के अध्यक्ष के पद रिक्त होने से कई अभ्यर्थियों को उम्र सीमा के नुकसान होने एवं उनके करियर पर असर पड़ने की भी संभावना है। झारखंड में नयी सरकार का गठन हो चुका है, कैबिनेट की बैठक भी हो रही है और सदन की कार्रवाई भी चल रही है। इसके अलावा संवैधानिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है ऐसे में जेपीएससी के अध्यक्ष पद पर क्यों अब तक नियुक्ति नहीं हो रही है? सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया कि जेपीएससी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए उचित कार्रवाई कर रही है। ऐसे में जेपीएससी अध्यक्ष का रिक्त पद जैसे ही भरा जायेगा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई तत्काल शुरू हो जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेंगदू के मिडफील्डर मुटेलिप को टखने में लगी चोट 
    Next Article जयराम महतो ने कहा-युवाओं का भाग्य तभी बदलेगा जब माननीय उनके बारे में सोचेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, बोली- अब जीवन चलाना मुश्किल

      July 18, 2026

      जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

      July 18, 2026

      चाईबासा जेल की सुरक्षा पर डीसी और एसपी की हाई-लेवल बैठक, मुस्तैदी बढ़ाने के कड़े निर्देश

      July 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल
      • सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी
      • महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, बोली- अब जीवन चलाना मुश्किल
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version