Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फायरिंग में मारे गए उदय के परिजनों से मिले विधायक, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
    Top Story

    फायरिंग में मारे गए उदय के परिजनों से मिले विधायक, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। शहर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जताई है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया।

    विधायक ने कहा कि हजारीबाग में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जो कि चिंता का विषय बन चुका है। यह तीसरी बड़ी घटना है, जो केवल डेढ़ महीने के भीतर हुई है। पहले मंजीत यादव की हत्या, फिर प्रकाश ठाकुर की हत्या और अब उदय साव की हत्या ने हजारीबाग को भय और असुरक्षा के माहौल में तब्दील कर दिया है। विधायक ने कहा कि इन घटनाओं से पूरे जिले में डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है। एक ही स्थान पर पांच गोलियां चलाना यह दर्शाता है कि ये घटनाएं कोई आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम हैं। मैं प्रशासन, पुलिस और सरकार से अनुरोध करता हूं कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि हजारीबाग में कानून और व्यवस्था बहाल हो सके।

    पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह भी पहुंचे। इस दौरान विधायक ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए जाने चाहिए। मौके पर बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हजारीबाग जिले में हो रही हत्या की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है।

    मनोज ने कहा कि कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की हत्या एक भयावह घटना है, जो हमारे समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। ऐसी घटनाएं केवल हजारीबाग ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में असुरक्षा का माहौल बना रही हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन से यही अपील है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। किसी भी निर्दोष नागरिक की जान से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। समाज में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में मिला युवक का शव
    Next Article अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version