Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
    Top Story

    सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। जिला मुख्यालय के किन्नामाड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एनएच 75 पर ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक की पहचान मेदिनीनगर निवासी संजय सिंह (42) के रूप में हुई है।मृत शिक्षक लातेहार के कुंदरी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थापित थे।

    मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक संजय सिंह अपने घर से स्कूल जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। रास्ते में पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेने के बाद जैसे ही वह पेट्रोल पंप से बाहर रोड पर आए, इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । घटना इतनी भीषण थी कि शिक्षक संजय सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मृत शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

    वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए । शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना लगातार हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण सरकार की अनावश्यक बायोमेट्रिक

    सिस्टम है। शिक्षक संघ के नेता हीरा यादव और अजय कुमार ने बताया कि मात्र शिक्षकों के लिए वर्तमान में बायोमेट्रिक सिस्टम को अनिवार्य किया गया है ।शिक्षकों को सुबह स्कूल पहुंचकर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से अटेंडेंस बनाना है।इस कारण शिक्षक जल्दबाजी में स्कूल जाने को विवश होते हैं और इस प्रकार की घटना के शिकार होते हैं। शिक्षक संघ के नेताओं ने सरकार से मांग किया कि मृत शिक्षक के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपए मुआवजा और आश्रितों को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही बायोमेट्रिक सिस्टम पर भी रोक लगाने की मांग की गई ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
    Next Article कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार और  चार किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद  
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version