Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज
    Jharkhand Top News

    पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को निगम मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की, जिनमें दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन संरचना में सुधार, सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, पदोन्नति नीति लागू करना और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं बढ़ाना शामिल है।

    प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने कई बार भरोसा दिलाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम की अधिकांश आवश्यक सेवाओं—जैसे साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, नाली-निर्माण, स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस और कार्यालय प्रबंधन—का भार उन्हीं पर है, इसके बावजूद उन्हें न उचित वेतन मिलता है और न ही सुरक्षा उपकरण।

    हड़ताल का सीधा असर नगर निगम की दैनिक कार्यप्रणाली पर पड़ा। निगम के कई विभागों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भवन नक्शा स्वीकृति, कर भुगतान जैसे कई काउंटर बंद रहे, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कार्यालय घूमने आए नागरिकों को बैरंग लौटना पड़ा।

    फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई के अध्यक्ष विशुन राम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं करती है, तो वे कार्य बहिष्कार से लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन तक करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं और “जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।”

    धरना स्थल पर विशुन राम, माना राम, अंकित, मनोज, संजय, कारो, प्रमोद, गोविंद, पवन, कैलाश तिवारी, छोटे लाल गुप्ता, दुलारी देवी, अनिता देवी और अखिलेश राम सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे। सभी ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

    employee hunger strike five-point demands Jharkhand Local Bodies Federation Medininagar Municipal Corporation movement of corporation employees कर्मचारी भूख हड़ताल झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन निगम कर्मचारियों का आंदोलन पांच सूत्री मांगें मेदिनीनगर नगर निगम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रैकमैनों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
    Next Article ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग

      December 9, 2025

      रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

      December 9, 2025

      ट्रैकमैनों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

      December 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version