Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक
    Jharkhand Top News

    रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के यातायात ढांचे को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राजधानी के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों का आधुनिक रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा को पुनर्निर्माण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के जरिए राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर इन परियोजनाओं के लिए निविदा जारी कर दी गई है। कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।

    इसमें आईटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़ रुपये, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ रुपये और खादगढ़ा टर्मिनल के लिए 3.76 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    आईटीआई बस स्टैंड—अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा आईटीआई बस टर्मिनल पूरी तरह आधुनिक रूप में नजर आएगा। 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल वाले इस भवन में 13 बस वे होंगे, जबकि 35 बसों के लिए स्टैंडबाय पार्किंग बनाई जाएगी।
    भूतल पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग एंट्री, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, परिवहन कार्यालय, फूड कियोस्क, महिला–पुरुष शौचालय तथा ऑटो–ई-रिक्शा स्टैंड की सुविधा रहेगी।
    पहली मंज़िल पर रेस्तरां, प्रशासनिक कार्यालय, टिकट काउंटर, चार डॉरमेट्री, लॉकर युक्त गेस्ट रूम और लैंडस्केपिंग का काम होगा। यहां रोजाना 416 बसों का परिचालन होगा।

    सरकारी बस डिपो का पूर्ण पुनर्निर्माण

    इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों पर आधारित यह टर्मिनल 20.19 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह नए रूप में बनेगा। पुराने ढांचे को तोड़कर नया 1771 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 845 वर्गमीटर प्रथम तल का टर्मिनल भवन बनाया जाएगा।
    नए टर्मिनल में डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, विशाल प्रतीक्षालय, शेडयुक्त बस वे, टिकट काउंटर, फूड कियोस्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, परिवहन प्रबंधन कार्यालय, हेल्प डेस्क, गार्ड रूम और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आठ बस वे के माध्यम से रोजाना 512 बसों का संचालन किया जाएगा।

    बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा—सुविधाओं में और इजाफा

    3.76 करोड़ रुपये की लागत से 11.6 एकड़ में फैले इस बस स्टैंड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां 31 बस वे, 89 बसों की पार्किंग, 70 कार पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड का डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्टहाउस, हाइमास्ट लाइट और बाउंड्री वाल जैसी प्रमुख सुविधाएं होंगी।
    पुराने भवन में वाटरप्रूफिंग, प्लास्टर-पेंट, क्षतिग्रस्त टाइल्स का बदलाव, पानी के नल का नवीनीकरण, सीसीटीवी, नए फर्नीचर और हाई-वॉल्यूम लो-स्पीड फैन लगाए जाएंगे। पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरीकरण के तहत इन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा है कि रांची के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

    Government Bus Depot Ranchi ITI Bus Stand Khadgarha Bus Terminal Ranchi Bus Terminal Development Ranchi Urbanization Project आईटीआई बस स्टैंड खादगढ़ा बस टर्मिनल रांची बस टर्मिनल विकास रांची शहरीकरण परियोजना सरकारी बस डिपो रांची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती
    Next Article झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

      January 16, 2026

      रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका

      January 16, 2026

      झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान

      January 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर
      • ED मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक
      • रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव बरामद, पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका
      • झारखंड में ठंड का कहर जारी, 2.7 डिग्री पहुंचा खूंटी का तापमान
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version