Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»14वें राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद, कहा- समाज और देश के लिए सेवा भाव मुझे यहां तक ले आया
    Top Story

    14वें राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद, कहा- समाज और देश के लिए सेवा भाव मुझे यहां तक ले आया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 20, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “भारत के नए राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा हो चुकी है। एनडीए समर्थित रामनाथ कोविंद ने 702044 वोट हासिल कर यूपीए समर्थित मीरा कुमार को हराया।”

    जीत के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा, “इस पद की गरिमा बनाए रखना मेरा पहला लक्ष्य है, संविधान की मर्यादा को बनाए रखना मेरा कर्तव्य है। मैं देश के सभी लोगों को नमन करते हुए ये विश्वास दिलाता हूं कि मैं सर्वे भवन्तु सुखिन: के भाव के साथ मैं निरंतर लगा रहूंगा। मैं देश के लोगों का, सभी राजनीतिक दल और आप सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।”

    “सभी लोगों ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसके लिए सभी का आभारी हूं। मैं चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद देता हूं. जिस पद का गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्लि राधाकृष्णन, एपीजे अब्दुल कलाम जी और प्रणब मुखर्जी ने बढ़ाया है, उस पर पद पर रहना मेरे लिए गौरव की बात और जिम्मेदारी का एहसास करा रहा है।”

    बचपन की आई याद

    कोविंद ने कहा, “आज दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है, ये बारिश का मौसम मुझे मेरे बचपन की याद दिलाता है, जब मैं अपने पैतृक गांव में रहता था घर कच्चा था, मिट्टी की दीवारें थी, फूंस की छत थी तब काफी तेज बारिश होती थी, तो हम सब भाई बहन दीवार के किनारे खड़े होकर बारिश के रुकने का इंतजार करते थे। आज देश में ऐसे कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे, जो भीग रहे होंगे कोई खेती कर रहा होगा, शाम को भोजन खाना है इसके लिए प्रबंध कर रहे होंगे मैं उन सभी से कहना चाहता हूं कि परौख गांव का ये रामनाथ कोविंद उनका प्रतिनिधि बनकर जा रहा है।”

    उन्होंने कहा “मुझे ये जिम्मेदारी दिया जाना देश के ऐसे हर व्यक्ति के लिए संदेश है जो ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ अपना काम करता है। इस पद पर चुना जाना ना ही मेरा लक्ष्य था और ना ही मैंने सोचा था। लेकिन अपने समाज और देश के लिए अथक सेवा भाव मुझे यहां तक ले आया है, यही सेवा भाव का ही नतीजा है।”

    राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह 11 बजे से चल रही थी। रामनाथ कोविंद को जीत के लिए 5,52,243 वोट चाहिए थे जो उन्होंने हासिल कर लिए हैं। रामनाथ को कुल 702044 वोट मिले। रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले। इस तरह कोविंद को

    65.6 फीसदी वोट प्राप्त हुए तो मीरा कुमार को 34.35% वोट मिले।

    – रामनाथ कोविंद को 522 सांसदों ने वोट दिया, वहीं मीरा कुमार को 225 सांसदों ने वोट दिया। 21 सांसदों के वोट को रद्द कर दिया गया। गोवा और गुजरात में एनडीए के पक्ष में क्रॉस वोटिंग में हुई।

    – बिहार से मीरा कुमार के मुकाबले कोविंद ही आगे रहे। कोविंद को बिहार से 22490 वोट मिले और मीरा कुमार को 18867 ही वोट मिले।

    कुछ प्रमुख राज्यों के मतों का विवरण

    गुजरात- रामनाथ कोविंद 132, मीरा कुमार 49

    गोवा- रामनाथ कोविंद 25, मीरा कुमार 11

    हरियाणा- रामनाथ कोविंद 73, मीरा कुमार 16

    हिमाचल प्रदेश- रामनाथ कोविंद 13, मीरा कुमार 37

    जम्मू-कश्मीर- रामनाथ कोविंद 56, मीरा कुमार 30

    झारखंड- रामनाथ कोविंद 51, मीरा कुमार 26

    आंध्र प्रदेश- रामनाथ कोविंद 27,189 वोट मीरा कुमार 0

    अरुणाचल प्रदेश – रामनाथ कोविंद 448, मीरा कुमार 24

    असम – रामनाथ कोविंद 10,556, मीरा कुमार 460

    बिहार – रामनाथ कोविंद 22490, मीरा कुमार 18867

    छत्तीसगढ़– कोविंद 6708, मीरा कुमार- 4515

    कोविंद के गांव में जश्न

    जानकारी के मुताबिक इस बीच कोविंद के कानपुर देहात स्थ‍ित गांव में जश्न का माहौल है। लोग एक दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में रामनाथ कोविंद रहा करते थे, उस घर का नाम अब बारातशाला रख दिया गया है। वहां लोग वेलकम लिखकर कोविंद को बधाईयां दे रहे हैं।

    राष्ट्रपति चुनाव में पड़े 99% वोट

    अभी लोकसभा (543) और राज्यसभा (233) में कुल 776 सांसद हैं। दोनों लोकसभा और राज्यसभा से दो-दो सीट खाली हैं। बिहार के सासाराम से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के पास वोटिंग का अधिकार नहीं था, इस तरह 771 सांसदों को वोट डालना था, लेकिन 768 सांसदों ने ही वोट डाले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक पुलिस ने रांची से पकड़े 21 साइबर अपराधी
    Next Article बाजार से नदारद हो रहे 2,000 के नोट, बैंक परेशान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026

    इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

    October 23, 2026

    27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    October 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
    • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version