Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल, प्रधानमंत्री ने कहा- हमारा बोया छोटा बीज बन गया विशाल वट वृक्ष
    Breaking News

    वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल, प्रधानमंत्री ने कहा- हमारा बोया छोटा बीज बन गया विशाल वट वृक्ष

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 20 वर्ष पूर्व वाइब्रेंट गुजरात की शुरुआत करने का उनका उद्देश्य गुजरात को देश का ग्रोथ इंजन बनाना था, इसीलिए दुनिया के निवेशक यहां आए। हालांकि, उस दौरान केंद्र सरकार ने इसके रास्ते में कई रोड़े अटकाए, लेकिन इसके बावजूद 20 साल पहले बोया गया छोटा सा बीज आज विशाल वट वृक्ष बन गया है।

    प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद की साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्च और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी है।प्रधानमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन आज एक पर्व बन गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसकी शुरुआत के दौरान केंद्र सरकार ने इसके रास्ते में कई रोड़े अटकाए। निवेशकों को धमकाया जाता था कि वह गुजरात में निवेश न करें। कोई मंत्री सम्मेलन में शामिल होने को राजी नहीं होता था। ऐसे समय में वाइब्रेट गुजरात ने अपनी शुरुआत कर अन्य राज्यों को भी इसके साथ जोड़ा। इसके बावजूद 2014 में केंद्र में खुद की सरकार बनी, तो उन्होंने इस लक्ष्य का विस्तार करते हुए भारत को दुनिया की ग्रोथ इंजन बनाने की ठानी। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

    उन्होंने कहा, “आज मुझे स्वामी विवेकानंद की बात याद आ रही है। हर काम को तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। पहले लोग इसका उपहास उड़ाते हैं। फिर विरोध करते हैं। बाद में उसे स्वीकार कर लेते हैं। 2001 में आए भीषण भूकंप से भी पहले गुजरात लंबे समय तक अकाल की स्थिति से जूझ रहा था। भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए। इस बीच गोधरा की हृदय विदारक घटना हुई। उसके बाद गुजरात हिंसा की आग में जल उठा।”

    उन्होंने बताया कि आज वाइब्रेंट गुजरात में 135 देश, 40 हजार प्रतिनिधि और 2 हजार से ज्यादा एक्जीबिटर्स शामिल होते हैं। वाइब्रेंट गुजरात की सफलता उनकी और राज्य की धनिष्ठा को दर्शाते हैं और इस बात को दर्शाते हैं कि उन्हें असीम स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि एक समय में गुजरात को केवल व्यापारी राज्य के तौर पर जाना जाता था। आज यहां पर कृषि, उद्योग और वित्तीय संस्थाओं का बहुत बड़े स्तर पर विस्तार हुआ है। इसके पीछे वाइब्रेंट गुजरात का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से अपील की कि वह उन क्षेत्रों की पहचान करें, जिसमें भारत विस्तार कर सकता है।

    इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “यह सफलता का शिखर है। शिखर तक की यात्रा 300 व्यापारिक साझेदारों के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री ने गुजरात को गिफ्ट सिटी धोलेरा जैसी विश्वस्तरीय परियोजनाएं दी हैं।” समारोह में मौजूद देश के प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।”

    वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का सफर 28 सितंबर, 2003 को शुरू हुआ था, जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।। अब यह वास्तव में एक वैश्विक कार्यक्रम बन गया, जिसने भारत में सबसे प्रमुख व्यावसायिक शिखर सम्मेलनों में से एक होने का दर्जा प्राप्त किया। पिछले 20 वर्षों में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट गुजरात को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने से नए भारत को आकार देने तक विकसित हुआ है। वाइब्रेंट गुजरात की बेजोड़ सफलता पूरे देश के लिए एक आदर्श बन गई और इसने अन्य भारतीय राज्यों को भी ऐसे निवेश शिखर सम्मेलनों के आयोजन के लिए प्रेरित किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउम्रकैद के सजायाफ्ता बाहुबली रामधीर सिंह की क्रिमिनल अपील झारखंड हाई कोर्ट में खारिज
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सेंटर में रोबो गैलरी देखी
    azad sipahi

      Related Posts

      हिमालयी राज्यों में धान की 9,172 देसी किस्मों पर बड़ी स्टडी: वैज्ञानिकों को मिला ‘जादुई’ S5ⁿ जीन, उत्तराखंड में जैपोनिका का खजाना

      October 2, 2026

      कर्नाटक में Form-7 विवाद पर चुनाव आयोग सख्त, गलत दावे करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

      October 2, 2026

      शाहजहाँपुर: हनुमान मंदिर में दो वृद्ध साधुओं को तख्त से बांधकर जिंदा जलाया, जमीन विवाद में हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में

      October 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हिमालयी राज्यों में धान की 9,172 देसी किस्मों पर बड़ी स्टडी: वैज्ञानिकों को मिला ‘जादुई’ S5ⁿ जीन, उत्तराखंड में जैपोनिका का खजाना
      • कर्नाटक में Form-7 विवाद पर चुनाव आयोग सख्त, गलत दावे करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
      • पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
      • मदद की गुहार बनी जाल! बेटी के इलाज के बहाने युवक को बुलाया, फिर अगवा कर बेरहमी से पीटा! जानें, पूरा मामला
      • ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी: 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version