Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में 18 आइएएस इधर से उधर, राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये उपायुक्त
    Breaking News

    झारखंड में 18 आइएएस इधर से उधर, राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये उपायुक्त

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 10, 2022Updated:July 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य सरकार ने शनिवार की देर रात 18 आईएएस अफसरों का तबादला और पदस्थापन किया है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन को बदल दिया गया है। उनके साथ रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये उपायुक्त होंगे। पलामू के डीसी रहे शशिरंजन को रांची का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी को भी बदल दिया गया है। उनकी जगह प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिण छोटानागपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग ने शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की है।

    तबादला और पदस्थापन सूची इस प्रकार है –

    • रांची के उपायुक्त छविरंजन को समाज कल्याण निदेशक का पदभार सौंपा गया है. उनके पास सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
    • डॉ नितिन मदन कुलकर्णी दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष। -योजना एवं विकास सचिव राहुल शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। शर्मा के पास पंचायती राज सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।
    • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर का नया आयुक्त बनाया गया है।
    • श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के निदेशक के श्रीनिवासन को अपने कार्यों के साथ श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के सचिव का पदभार भी सौंपा गया है. श्रीनिवासन श्रमायुक्त झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
    • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड का नया उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। सिंह को झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
    • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त चंद्र किशोर उरांव को संथालपरगना के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
    • रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार, जिनके पास रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष और नीर निर्मल परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था, को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है।
    • उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक खान के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित कुमार के पास झारखंड खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
    • उपायुक्त लातेहार अबू इमरान को चतरा का नया उपायुक्त बनाया गया है।
    • निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा, जिनके पास झारखंड पर्यटन विकास निगम और रांची आदिवासी कल्याण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें रांची का नया डीसी बनाया गया है। सिन्हा को अगले आदेश तक रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
    • समाज कल्याण निदेशक ए दोड्डे को पलामू का नया उपायुक्त बनाया गया है।
    • झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को अगले आदेश तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक का पदभार भी सौंपा गया है।
    • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आदित्य कुमार आनंद को नगरीय प्रशासन का निदेशक बनाया गया है।
    • निदेशक खेलकूद जीशान कमर को गोड्डा का नया उपायुक्त बनाया गया है।
    • पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को रांची का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
    • गोड्डा के उपायुक्त भोर सिंह यादव अब लातेहार के उपायुक्त होंगे।
    •  चतरा की उपायुक्त अंजलि यादव को पर्यटन निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी के सात्विक भोज ने विपक्ष में लगा दी सेंध
    Next Article बिहार के मूल निवासी को भी झारखंड में आरक्षण का मिलेगा लाभ
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version