Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»इंग्लैंड की जमीन पर एकदिनी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
    क्रिकेट

    इंग्लैंड की जमीन पर एकदिनी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में केवल 19 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंबाज जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बुमराह ने इंग्लैंड में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वर्ष 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा बुमराह ने वनडे में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा भी दर्ज किया, जो अब केवल स्टुअर्ट बिन्नी (6/4) और अनिल कुंबले (6/12) से पीछे हैं। वह एकदिवसीय मैचों में एक पारी में छह विकेट लेने वाले 10 भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए।

    पहले एकदिनी मैच की बात करें तो इस मुकाबले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। बुमराह ने दूसरे ओवर में जेसन रॉय और जो रूट को पवेलियन भेज दिया। दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उन्होंने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। बुमराह ने 7.2 ओवरों में 3 मेडन के साथ 19 रन देकर 6 विकेट लिया।

    बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 110 रनों पर समेट दिया, जो भारत के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में उनका सबसे कम स्कोर था। इंग्लैंड के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया। जवाब में, रोहित शर्मा (नाबाद 76) और शिखर धवन (नाबाद 31) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोहली के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिनी से भी बाहर होने की संभावना
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन का होगा री-डेवलपमेंट, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
    azad sipahi

      Related Posts

      पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर

      May 21, 2025

      केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल

      May 21, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version