Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची रेलवे स्टेशन का होगा री-डेवलपमेंट, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
    Jharkhand Top News

    रांची रेलवे स्टेशन का होगा री-डेवलपमेंट, यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में 16 हजार करोड़ से अधिक की 25 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें से एक महत्वपूर्ण काम रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का भी है। इस काम पर 447 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी।

    रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह समेत रेलवे (एसइआर) की जीएम अर्चना जोशी और डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने उम्मीद जतायी कि रांची स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों से यह स्टेशन देश के टॉप पांच सुदंर स्टेशनों में तो शुमार होगा। साथ ही यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। उन्होंने इस पहल और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

    इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची से भरपूर राजस्व के बावजूद उसे पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। अब री- डेवलपमेंट कार्यों के जरिये बड़ा काम होगा, जो सौगात केंद्र ने झारखंड को दी है, वह सराहनीय है। जरूरतों के हिसाब से रांची स्टेशन का विकास होता रहा है पर अब बड़ा लाभ दिखेगा। स्टेशन के विस्तारीकरण और अन्य कार्यों से यात्रियों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी।

    संजय सेठ ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य को उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी है। इसमें से रांची लोकसभा क्षेत्र को 1100 करोड़ से अधिक का लाभ मिलेगा। रांची स्टेशन का रंग रूप अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। कई ट्रेनों की सुविधाएं भी भविष्य में यहां से बढ़ेंगी। रातू रोड ऐलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण, कई फोर लेन सहित अन्य कामों के पूरा होने से रांची के लोगों को बड़ी राहत और सौगात मिलेगी।

    सीपी सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके हाथों रांची स्टेशन के री- डेवलपमेंट के काम का शिलान्यास होना सौभाग्य की बात है। यह ऐसा काम है, जिसके लिए सोचा तक नहीं गया था। इतने बड़े बजट से रांची स्टेशन का कायाकल्प होगा, इसका किसी को भान नहीं था। पहले की तुलना में अब रांची स्टेशन में कई सुविधाएं बढ़ी हैं। पहले दिल्ली, मुंबई से रिजेक्टेड ट्रेन की बोगियां झारखंड को मिलती थीं। फिर पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर उन्होंने नयी गाड़ियां देने का आग्रह किया था। अब कई ट्रेन सुविधाएं पैसेंजर्स को मिल रही हैं। आने वाले समय में रांची स्टेशन देश ही नहीं, विदेशी स्टेशनों को टक्कर देता नजर आयेगा।

    अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि री- डेवलपमेंट प्लान के तहत कई तरह के काम होंगे। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं स्टेशन पर मिलेंगी। एक एंट्री गेट है, दूसरा भी बनेगा। विस्तारीकरण कार्यों के बाद और 1600 से अधिक यात्रियों के लिये स्टेशन पर व्यवस्था बन सकेगी। ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन, दिव्यांगों की सुविधा, रूफ पर सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रुफ प्लाजा, स्मूथ ट्रैफिक सहित कई अन्य काम आगे होने हैं। जीएम ने कहा कि जो काम होने हैं, उनके पूरा होने पर यह काम मील का पत्थर साबित होगा। प्रदीप गुप्ता ने भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में रांची स्टेशन एक आदर्श और शानदार स्टेशन साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड की जमीन पर एकदिनी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
    Next Article धनबाद में मलबे में दबे चार शव बरामद, मुआवजा की घोषणा, आंदोलन समाप्त
    azad sipahi

      Related Posts

      बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण

      October 7, 2025

      रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया

      October 7, 2025

      सरकार भ्रम न फैलाए, सारंडा पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे : सरयू राय

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version