Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यूनाइटेड एयरलाइंस की मनमानी: विमान से प्रेमी जोड़े को जबरन उतारा
    दुनिया

    यूनाइटेड एयरलाइंस की मनमानी: विमान से प्रेमी जोड़े को जबरन उतारा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ह्यूस्टन में अमेरिकी प्रेमी जोड़े को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान से जबरन उतार दिया गया। प्रेमी जोड़ा शादी करने लाइबेरिया के कोस्टारिका जा रहा था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1737 में घटी, जो ह्यूस्टन से कोस्टारिका जा रही थी। पीड़ित माइक हॉल ने एक टीवी चैनल को बताया कि वह अपनी मंगेतर एंबर के साथ शनिवार को विमान में सवार हुए थे। विमान में एक यात्री उनकी सीट पर सोता नजर आया।

    हॉल ने कहा कि वे यात्री को परेशान नहीं करना चाहते थे, इसलिए वे इकोनॉमी क्लास में ही दूसरी सीट पर बैठ गए। हॉल के मुताबिक, हमें लगा कि इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हम प्रथम श्रेणी की सीट पर नहीं बैठने जा रहे थे।

    तभी विमान का अटेंडेंट उनकी ओर आया और कहा कि वे अपने टिकट वाली सीट पर नहीं बैठे हैं। इतने में एक यूएस मार्शल विमान में चढ़ा और हमें विमान से उतरने को कहा। उसने कहा कि हमने आदेशों का पालन नहीं किया इससे बाकी यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
    गौरतलब है कि यूनाइटेड एयलाइंस के खिलाफ यात्रियों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। बीते सप्ताह शिकागो से लूइसविले जा रहे विमान में ओवरबुकिंग के बाद चालक दल के सदस्यों को अपनी सीट देने से इनकार करने पर डेविड दाओ नामक यात्री को घसीटकर बाहर कर दिया गया था। बाद में उन्होंने एयरलाइंस पर मुकदमा कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकवादी हमले में अफगान सेना के जनरल की मौत
    Next Article जीती बाजी हारा पंजाब, 5 रन से जीता सनराइजर्स हैदराबाद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

    May 9, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

    May 9, 2025

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version