Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में सुखाड़ की आशंका को लेकर मंथन
    Breaking News

    झारखंड में सुखाड़ की आशंका को लेकर मंथन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • कृषि मंत्री की अध्यक्षता में कृषि वैज्ञानिकों के साथ रायशुमारी
    • कृषि वैज्ञानिकों के साथ समन्वय बना कर काम करने की जरूरत : बादल

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में राज्य में सुखाड़ की आशंका को लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया है। 2022 में औसत से 58 फीसदी कम बारिश होने की वजह से किसानों में मायूसी है। किसान के चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रहे इसके लिए मंगलवार को कृषि मंत्री बादल की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र आइसीएआर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि कृषि वैज्ञानिकों के साथ राज्य के वर्तमान हालात पर मंथन किया गया। नेपाल हाउस स्थित सभागार में कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल ने कहा कि राज्य में भीषण संकट की आशंका प्रबल होती जा रही है। सबसे कम बारिश की वजह से बुवाई का काम काफी कम हुआ है, जो एक चिंता का विषय है।

    बादल ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में राज्य के किसान कृषि वैज्ञानिकों से शोध की गुणवत्ता के उत्कृष्ट उदाहरणों की अपेक्षा रखता है। राज्य के निर्माण में कृषि वैज्ञानिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाये और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप दस्तावेज तैयार कर किसानों तक जागरूकता अभियान चलाया जाये। हमें राज्य मल्टीक्राप को बढ़ावा देने के लिए चावल और गेहूं के साथ दाल और दलहन व अन्य खेती पर भी फोकस करना होगा। साथ ही फूड सिक्योरिटी के साथ न्यूट्रिशन सिक्योरिटी लोगों को मिले, इसका भी ख्याल रखने की जरूरत है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र को क्वालिटी सीड्स प्रोडक्शन हेतु आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही।

    कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को लेकर वह काफी चिंतित हैं और झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत राज्य के 20,000 कॉमन सर्विस सेंटर किसानों को असिस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 20 दिन काफी क्रिटिकल है, इसलिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जरूरत इस बात की है कि सुखाड़ की स्थिति में भी संभावनाओं की तलाश जारी रखी जाये और अगर भविष्य में सुखाड़ जैसे हालात बनते हैं, तो केंद्र सरकार से अनुदान के लिए राज्य सरकार की ओर से मजबूत तरीके से दावेदारी पेश की जानी चाहिए।

    कृषि विज्ञान केंद्र राज्य का बैकबोन: सचिव
    कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा के राज्य में बारिश कम होने की वजह से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए शॉर्ट टर्म और वैकल्पिक फसल पर जोर देने की जरूरत हैं। उन्होंने उड़द, मडुआ और सोयाबीन की खेती करनी होगी। साथ में मक्का, अरहर, ज्वार और बाजरा जो न्यूट्रीशनली रिच हैं। उन पर फोकस करना होगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि विज्ञान पर केंद्र राज्य का बैकबोन है, इसलिए इनकी भूमिका जागरूकता के साथ-साथ तकनीकी मदद देने में भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी किसानों के साथ समन्वय बनायें, ताकि राज्य में सुखाड़ की आशंका को लेकर निदान की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

    कृषि निदेशक ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर दिया प्रेजेंटेशन
    कृषि निदेशक निशा उरांव और आपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देकर राज्य में अब तक औसत से 51 फीसद कम बारिश हुई है और राज्य के कुल इक्कीस जिलों में स्पेशल केयर करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पेडी में सबसे ज्यादा शॉर्ट फॉल दिखायी दे रहा है। 2021 में 36.7 4% अब तक एरिया कवर किया गया था, जबकि 2022 में मात्र 14.11 प्रतिशत ही एरिया में क्रॉप्स का काम हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में शॉर्ट ड्यूरेशन वैरायटी पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही नयी तकनीकी की जानकारी किसानों तक पहुंचाने की योजना है। कृषि निदेशालय ने ब्लॉक चेन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बारिश के स्तर को देखते हुए अलग-अलग जिलों का समूह बनाया गया है और सभी जिलों से अलग-अलग स्पेशल मीटिंग की जा रही है।

    कृषि वैज्ञानिकों ने दिये सुझाव

    सुखाड़ पर महामंथन के दौरान बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कृषि वैज्ञानिक केंद्र और आइसीएआर के कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि झारखंड के इको सिस्टम के मुताबिक कृषि में विभिन्न अवयवों को जोड़ने की जरूरत है। साथ ही कहा कि राज्य में डीएसआर मेथड पर भी काम करने की आवश्यकता है। बैठक में यह भी सुझाव आया कि मौजूदा परिस्थिति में किसानों को बीज वितरण में जो 50 फीसदी की सब्सिडी मिलती है, उसे बढ़ाकर 75% सब्सिडी अनुदान देने की जरूरत है।
    बैठक में निदेशक मृत्युंजय वर्णवाल, शशि प्रकाश झा सहित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कृषि विज्ञान केंद्र और आइसीएआर के कृषि वैज्ञानिक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री 27 को लोहरदगा में परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण
    Next Article यूपीएससी परीक्षा-2021 के सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version