Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘मन की बात’ – कक्षा या खेल का मैदान, युवा हर क्षेत्र में कर रहे देश को गौरवान्वित: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    ‘मन की बात’ – कक्षा या खेल का मैदान, युवा हर क्षेत्र में कर रहे देश को गौरवान्वित: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जुलाई का महीना खेलकूद की दृष्टि से एक्शन से भरपूर रहा है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, “कक्षा हो या खेल का मैदान, आज हमारे युवा, हर क्षेत्र में देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ‘मन की बात’ की 91वीं कड़ी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाई में पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन का अपना पहला ख़िताब जीता है। नीरज चौपड़ा ने भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए विश्व एथलिटिक चैंपियनशीप में देश के लिए रजत पदक जीता है। आयरलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भी हमारे खिलाड़ियों ने 11 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। रोम वर्ल्ड कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे एथलीट सूरज ने तो ग्रीको-रोमन इवेंट में कमाल ही कर दिया। उन्होंने 32 साल के लंबे अंतराल के रेसलिंग का स्वर्ण पदक जीता है।

    उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पूरा महीना ही कुछ कर दिखाने से भरपूर रहा है। चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करना भी भारत के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। 28 जुलाई को ही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। उसी दिन ब्रिटेन में कॉमनवेल्थ खेलों की भी शुरुआत हुई। युवा जोश से भरा भारतीय दल वहां देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वे सभी खिलाड़ियों और एथलिटों को देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हैं।

    ‘मन की बात’ – भारतीय चिकित्सा में बढ़ रही रुचि, आयुष निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि: प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनियाभर में आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा में रुचि बढ़ रही है। आयुष निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ की 91वीं कड़ी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आयुष ने वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। दुनियाभर में आयुर्वेद और भारतीय औषधियों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। यह एक बड़ी वजह है कि आयुष निर्यात में रिकॉर्ड तेजी आई है और यह सुखद कर देने वाला है कि इस क्षेत्र में कई नए स्टार्ट-अप भी सामने आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में एक वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें करीब दस हज़ार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कोरोना काल में औषधीय पौधों पर शोध में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में बहुत से शोध प्रकाशित हो रहे हैं। निश्चित रूप से एक अच्छी शुरुआत है।

    ‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री, खिलौनों के निर्यात में पावर हाउस बन रहा भारत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि देश आज खिलौनों के निर्यात का ‘पावर हाउस’ बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं, उद्यमियों और स्टार्ट-अप के प्रयासों से मिली सफलता ऐसी है ‘जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।’

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 91वीं कड़ी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अब विदेश से आने वाले खिलौनों की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले जहां 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के खिलौने बाहर से आते थे, वहीं अब इनका आयात 70 प्रतिशत तक घट गया है। इसी दौरान भारत ने दो हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक के खिलौनों को विदेशों में निर्यात किया है। पहले केवल 300-400 करोड़ रुपये के खिलौने ही भारत से बाहर जाते थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सब कोरोनाकाल में हुआ है।

    उन्होंने कहा कि भारत के खिलौना उद्योग ने खुद को बड़े स्तर पर बदला है। भारतीय उत्पादक अब भारतीय पौराणिक कथाओं, इतिहास और संस्कृति पर आधारित खिलौने बना रहे हैं। देश में जगह-जगह छोटे उद्यमियों के बनाए खिलौने अब दुनियाभर में जा रहे हैं। भारत के खिलौना निर्माता विश्व के प्रमुख वैश्विक खिलौना ब्रांड के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं।

    खिलौना उद्योग से जुड़े दिलचस्प विषयों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में शुम्मे टॉयज स्टार्ट अप इको-फ्रैंडली खिलौनों पर ध्यान केन्द्रित कार्य कर रहा है। गुजरात में आर्किडजू कंपनी एआर आधारित फ्लैश कार्ड 3 एआर-आधारित स्टोरीबुक बना रही है। पुणे की कंपनी फनवेंशन लर्निंग, खिलौने और एक्टिविटी पजल के जरिये विज्ञान, तकनीक और गणित में बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजेश ठाकुर को पद छोड़ देना चाहिए या पार्टी नेतृत्व उन्हें पद से हटा दे : आलोक कुमार दूबे
    Next Article इरफान, कोंगाड़ी व कच्छप पार्टी से निलंबित, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      भारतीय पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने की तारीफ

      October 1, 2026

      शाहजहाँपुर: हनुमान मंदिर में दो वृद्ध साधुओं को तख्त से बांधकर जिंदा जलाया, जमीन विवाद में हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में

      October 1, 2026

      पीएम नरेंद्र मोदी ने जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की सराहना की, कहा- ‘अदम्य साहस से टाली बड़ी त्रासदी’

      October 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने की तारीफ
      • शाहजहाँपुर: हनुमान मंदिर में दो वृद्ध साधुओं को तख्त से बांधकर जिंदा जलाया, जमीन विवाद में हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में
      • पीएम नरेंद्र मोदी ने जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की सराहना की, कहा- ‘अदम्य साहस से टाली बड़ी त्रासदी’
      • मिड-एयर हाईजैक की कोशिश नाकाम: जांबाज भारतीय पायलट ने बचाई 180 जानें; डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया ‘असली हीरो’
      • कोडरमा में मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द से बिगड़ी तबीयत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version