Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस के विधायकों के पास से नकदी बरामद होने पर झारखंड में सियासत गरम
    Breaking News

    कांग्रेस के विधायकों के पास से नकदी बरामद होने पर झारखंड में सियासत गरम

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की गाड़ी से बेनामी पैसे की बरामदगी मामले में राजनीति चरम पर है। भाजपा ने जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी की गाड़ी से बरामद हुई राशि के बाद हमले तेज कर दिये हैं। भाजपा बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के तीनों विधायकों के पैसे के साथ पकड़े जाने पर ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘भ्रष्टाचार में डूबी सरकार का हरेक घटक दल राज्य को अंदर से खोखला करना चाहता है। राज्य के मुखिया से लेकर विधायक, चमचे सबके सब भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं’।

    निर्दलीय विधायक सरयू राय ने इस संबंध में कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस के पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि उनके विधायक पैसे लेकर झारखंड आ रहे थे या झारखंड से जा रहे थे? पूछा कि पैसे का स्रोत स्थल कहां है-असम, बंगाल या झारखंड? उन्होंने कहा कि आयकर विभाग और ईडी झारखंड के तीनों विधायकों से बरामद नोटों के बंडलों का स्रोत जांचे। बंगाल सरकार पर सब कुछ छोड़ना तर्कसंगत नहीं है। झारखंड की राजनीति में और राजनीतियों में पल रहे भ्रष्टाचार के कैंसर को दूर करना जरूरी है।

    राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने पर कहा है कि झारखंड के पैसे, जनता के पैसे हैं। बंगाल में पूंजी निवेश करने ये तीनों नहीं जा रहे थे। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पूरे मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि झारखंड में भाजपा का ऑपरेशन लोटस हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में हम दो का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र की जोड़ी से करवाया।

    सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ का ऑफर

    इधर,कांग्रेस के तीन विधायकों के पास पैसे बरामद होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ का ऑफर दिया गया है। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी है।

    बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पश्चिम बंगाल में पकड़े गए तीनों विधायकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि उन लोगों ने उन्हें भी फोन किया था और कोलकाता आने का न्योता दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर विधायक को आप साथ लेकर आते हैं तो प्रति विधायक के अनुसार उन्हें 10 करोड़ दिया जाएगा।

    अरगोड़ा थाना में दिए गए आवेदन में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने लिखा है कि उन्हें विधायक राजेश कच्छप और इरफान अंसारी ने फोन कर कहा था कि वह कोलकाता आए और सरकार को अपदस्थ करने में उनकी मदद करें। नए सरकार में उन्हें बेहतर पोजिशन दी जाएगी। साथ सभी विधायकों को 10 करोड़ रुपये भी मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइरफान, कोंगाड़ी व कच्छप पार्टी से निलंबित, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज
    Next Article इजरायल में अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 के संचालन पर अस्थायी रोक
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version