Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बेरमो विधायक जयमंगल का फोटो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ वायरल
    Breaking News

    बेरमो विधायक जयमंगल का फोटो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ वायरल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2022Updated:August 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड कि राजनीती में ट्विस्ट
    कैश कांड मामले में तीन कांग्रेसी विधायकों की पश्चिम बंगाल में 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तारी को लेकर उस समय नया मोड़ आया था, जब बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने अरगोड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें उन्होंने कहा है कि डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगारी ने उन्हें कोलकाता आने और वहां से गुवाहाटी चलने के लिए फोन किया था। इन तीनों विधायकों ने 10 करोड़ रुपये और झारखंड में बननेवाली नयी सरकार में मंत्री पद दिलाने का भी प्रलोभन दिया। शिकायत में कहा गया है कि झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल है। इसमें अनुप सिंह ने कहा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगारी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति विधायक 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आउं और वहां से उनके साथ गुवाहाटी जाउं। उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिए आश्वस्त करते।

    लेकिन आज सुबह ही इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। । एफआईआर कराने वाले बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। उस तस्वीर में जयमंगल खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मुलाकात करते दिख रहे हैं। असम के जल संससाधन मंत्री पीजूश हजारिका ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि कुमार जयमंगल हिमंत बिस्वा सरमा से कई बार मिलते रहे हैं। उनके द्वारा हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, फेक है। ट्वीट में आगे लिखा है कि फर्जी एफआइआर के पांच दिन पहले ट्रेड यूनियन मामले को लेकर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अनूप सिंह कि मुलाकात कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी से करवाई थी। अब यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

    लोग सवाल पूछ रहे हैं कि यह रिश्ता क्या कहलाता है। इस एक ट्वीट ने झारखण्ड कि राजनीती में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। अब देखना दिलजस्प होगा कि इस तस्वीर के पीछे कि कहानी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह क्या बताते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने ही विधायकों पर FIR कराना सुनियोजित षड्यंत्र: फुरकान अंसारी
    Next Article भाजपा ने विधानसभा में प्रदर्शन कर सीएम हेमंत से की इस्तीफे की मांग
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version