Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी झारखंड सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी झारखंड सरकार : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। मरांडी ने कहा कि सरकार विपक्ष की नहीं सत्तापक्ष के विधायकों के सवाल का जवाब नहीं दे पा रही थी। सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जनता के सवालों से सरकार पूरी तरह डर गई है। मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सदन में भ्रष्टाचार, अकाल सुखाड़, युवाओं के रोजगार, विधि व्यवस्था,दारोगा की हत्या, गो तस्करी, तुष्टीकरण, शिक्षा के इस्लामीकरण, उर्दू विद्यालय के नाम पर तुष्टिकरण, खनिज संसाधनों की लूट, बालू की लूट जैसे सभी जनमुद्दों पर सरकार से जवाब चाहती थी लेकिन सरकार इन मुद्दों का सामना करने के बजाय भागती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार विधायकों को असंवैधानिक तरीके से निलंबित किया गया जबकि उसमें एक सदस्य सदन में उपस्थित भी नहीं थे।

    उन्होंने कहा कि आज तो हद हो गई। विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सदन को कुछ समय के लिए स्थगित किया और बाद में बिना कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाये मनमाने ढंग से अचानक सदन को एक दिन पूर्व ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के संसदीय कार्यमंत्री को बताना चाहिये था कि अब सरकार के पास कोई बिज़नेस नहीें बचा जबकि सदन के कई विधायी कार्य अभी इस सत्रावधि के लिए पेंडिंग थे।

    पत्रकार वार्ता में पार्टी के विधायक एवं मुख्य सचेतक विरंची नारायण, विधायक अनंत ओझा, जेपी पटेल, रणधीर सिंह, नीरा यादव, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, केदार हाजरा एवम पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के घर पहुंची कोलकाता पुलिस
    Next Article जनजातीय समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version