Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सिंधु ने बिखेरी स्वर्णिम चमक, भारत को दिलाया 19वां स्वर्ण
    Breaking News

    सिंधु ने बिखेरी स्वर्णिम चमक, भारत को दिलाया 19वां स्वर्ण

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 8, 2022No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बर्मिंघम। भारतीय स्टार खिलाड़ी व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को 19वां स्वर्ण पदक दिला दिया है। सिंधु ने सोमवार को महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। सिंधु के बाएं टखने में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने इस चोट को खेल पर हावी नहीं होने दिया और पहला गेम आसानी से 21-15 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधु लय में नजर आईं और कनाडाई खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और दूसरा गेम भी 21-13 से जीतकर स्वर्ण पर कब्जा किया। सिंधु ने इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि सिंधु इन खेलों के 2018 संस्करण के फाइनल में पहुंची थी, जहां उनको हमवतन साइना नेहवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत अब तक इन खेलों में 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 56 पदक जीत चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम्रपाली समूह के प्रमोटर अनिल शर्मा को 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत
    Next Article झारखंड की फिज़ाओं में निर्मल दा के विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश महतो
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version