Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: झारखंड लौटी निक्की, सलीमा और संगीता का भव्य स्वागत
    Jharkhand Top News

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: झारखंड लौटी निक्की, सलीमा और संगीता का भव्य स्वागत

    adminBy adminAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची।
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश को सम्मान दिलाया है। इस टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी ने राज्य का नाम रौशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटी तीनों खिलाड़ियों का बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस पदक को हासिल करने के लिए महिला हॉकी टीम को 16 साल तक इंतजार करना पड़ा। इसकी खुशी उनके चेहरे पर देखते बन रही थी।
    रांची एयरपोर्ट पर झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह और महिला हॉकी टीम की कोच और कप्तान रही असुंता लकड़ा समेत संघ से जुड़े पदाधिकाकियों ने उनका स्वागत किया। वहां पर खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
    निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली हैं। जबकि सलीमा और संगीता हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा की हैं। प्रतियोगिता के दौरान संगीता ने एक गोल और सलीमा ने तीन गोल दागकर देश का परचम लहराया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया था। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में झारखंड की सलीमा ने एकमात्र गोल किया था, लेकिन गोल बराबर होने पर मामला पेनाल्टी शूटआउट तक चला गया था। टोक्यो ओलंपिक में भी झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने टीम को मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। इस खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को पचास-पचास लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया था।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मपाल को उत्तर प्रदेश और कर्मवीर को झारखंड का प्रभार, भाजपा ने सुनील बंसल को किया प्रमोट, बने राष्ट्रीय महामंत्री
    Next Article राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई
    admin

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version