Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू
    Top Story

    आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू

    adminBy adminAugust 13, 2022Updated:August 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    ‘तिरंगा’- यह शब्द ही अपने आप में देशभक्ति से ओतप्रोत करने वाला है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस तिरंगे से जुड़ गया है। क्या आम और क्या खास सभी की जुबान पर तिरंगा बोल रहा है। सभी के घरों पर तिरंगा लहराने लगा है। अगर लोग यह कह रहे कि ‘हर घर तिरंगा, प्यारा हमारा’, तो आश्चर्य कैसा। क्योंकि साढ़े सात दशकों की स्वतंत्र भारत की यात्रा निश्चित ही एक विशिष्ट अवसर है। लोगों में उत्साह है। देश के प्रति एकता और अखंडता का संकल्प है। जो हमारी ताकत को दिखाता है।
    सरकार ने की थी अपील:
    आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने 13 से 15 अगस्त तकलोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की थी। इस अभियान में लगभग 30 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा लगाये जाने की उम्मीद है। लोग शनिवार को इस यात्रा से जुड़ चुके हैं। पूरे देश में हर जगह तिरंगा लग रहा है। हर जगह से तस्वीरें साझा की जा रही हैं।

    नियम में किया गया बदलाव :

    हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने के लिए तिंरगा फहराने के नियम में भी हाल में बदलाव किया गया। देश में तिरंगा फहराने के लिए नियम बना हुआ है। केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया। पहले यह व्यवस्था थी कि सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच तिरंगा घरों या कार्यालयों में नहीं फहराया जाना चाहिए। वर्ष 2009 में इस प्रावधान में संशोधन करते हुए बहुत लंबे खंभों पर दिन-रात झंडे को लगाने की अनुमति दी गयी थी। अब इस नियम को विस्तार देते हुए नागरिकों को अपने घरों पर इसे चौबीस घंटे लगाने की स्वीकृति दी गयी है।

    आम और खास लगा रहे तिरंगा:

    पूरे देश में हर घर पर तिरंगा फहराने का र्कायक्रम शुरू हो चुका है। देश के हर हिस्से से इसकी तस्वीर आ रही है। लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने गुजरात के गांधीनगर में अपने घर में छोटे बच्चों को तिरंगे बांटे और उनके साथ बैठकर झंडा लहराकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहन लाल समेत कई नेता, अभिनेता और विशिष्ट लोगों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाया। वहीं आम लोगों भी उत्साह कम नहीं है। चंडीगढ़ में छात्रों ने विश्व रिकार्ड बनाया। वहां 7000 मानव श्रृंखला के रूप में तिंरगा बनाया। सूरत में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं तिरंगा लेकर शामिल हुईं। इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, असम समेत अन्य जगहों से आम लोग तस्वीर साझा कर रहे हैं। कोई अपने घर पर तिरंगा लगाया है, तो कई तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा।

    सेना से लेकर सरकारी कर्मी हुए शामिल:

    भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने भारत-चीन बॉर्डर पर हिमालय के दुर्गम पहाड़ों पर तिरंगा लहराया। दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों ने आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा निकाली। हैदराबाद के गोलकुंडा फोर्ट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। गुरुग्राम में दमकल कर्मियों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। लखनऊ में महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपनी स्कूटी पर तिरंगा सजाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया।

    सोशल मीडिया भी पीछे नहीं:

    फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप या कोई अन्य सोशल मीडिया हो तिरंगा यहां भी छाया हुआ है। लोगों ने अपना-अपना डीपी बदलना शुरू कर दिया है। डीपी में तिरंगा दिखने लगा है। वहीं, लोग इस पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर, अपने घर पर लगे तिरंगे की तस्वीर आदि शेयर कर रहे हैं।

    azadi ka amrit mahotsaw har ghar tiranga tiranga rally
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाकर तिरंगा बाइक रैली में हुई शामिल
    Next Article सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण बैंक से लोन में समस्या: हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version