पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी का शव यात्रा जेएससीए स्टेडियम से हरमू धाम की ओर दिन के 3 बजे निकलेगी। तत्काल अमिताभ चौधरी का पार्थिव शरीर आज स्टेडियम में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
कई आईपीएस अधिकारी अंतिम यात्रा में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार अंतिम यात्रा में हजारों लोगों शामिल होंगे। झारखंड के विभिन्न जिलों से व दूसरे राज्य से भी उनके करीबी पहुंचेंगे। साथ ही कई आईपीएस अधिकारी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे, इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है।
मालूम हो कि अमिताभ चौधरी को मंगलवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ और सुबह सात बजकर 35 मिनट में उन्हें सेंटेबीटा अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर जयकांत कुमार और डॉ प्रतीक कुमार ने डेढ़ घंटा तक अमिताभ चौधरी को सीपीआर दिया लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
अस्पताल पहुंचने के बाद अमिताभी के शरीर में बीपी, पल्स बिलकुल नहीं था। उनकी आंखों की पुतली फैल के चौड़ी हो गई थी। आंखों में कोई लाइफ साइन नही दिख रहा था। डॉक्टरों के अनुसार अमिताभ को सीवियर अटैक आया था। सीवियर हार्टअटैक के कारण उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ था।