Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बायकॉट का दंश झेल रही लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन का बुरा हाल, कैंसिल हो रहे शोज़
    बॉलीवुड

    बायकॉट का दंश झेल रही लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन का बुरा हाल, कैंसिल हो रहे शोज़

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर बायकॉट का दंश झेल रही बॉलीवुड की बिग बजट की दो फिल्में लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। हालांकि, इनके मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि फिल्मों को बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचेंगे लेकिन उनकी उम्मीद के उलट दोनों ही फिल्मों को दर्शक ना मिलने की वजह से इनके कई शोज तक कैंसिल करने पड़ रहे हैं।

    11 अगस्त को रिलीज हुई सुपरस्टार आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। रिलीज के छह दिन में यह फिल्में 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं। जबकि, ये आमिर और अक्षय बॉलीवुड की हिट मशीन माने जाते हैं, लेकिन अब अपनी फिल्मों को सफल बनाने में इनके पसीने छूट रहे हैं।

    ऑडियंस ना मिलने की वजह से लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के मॉर्निंग शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानों तो दोनों फिल्मों के 30 प्रतिशत शोज रद्द कर दिए गए हैं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के छठे दिन इसकी कलेक्शन में भारी कमी दर्ज की गई। मंगलवार को फिल्म ने केवल 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद अभी तक इसका कुल कलेक्शन 48.33 करोड़ रुपये ही हुआ है। रक्षा बंधन की बात करें तो छह दिन में यह फिल्म 40 करोड़ भी नहीं कमा सकी है। उल्लेखनीय है कि दोनों फिल्में बीती 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। लेकिन रिलीज से पहले दोनों ही फिल्मों का सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ था और इनके बहिष्कार की मांग हुई थी। यहां तक आमिर खान के खिलाफ तो कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

    वहीं संत समाज के कुछ लोगों ने भी आमिर खान के विरोध में बोलते हुए कहा था कि जिस तरह से आमिर खान भारत में सुरक्षित नहीं महसूस करते। उसी तरह अब हम भी उनकी फिल्म देखना जरूरी नहीं समझते। हम जनता से यही अपील करेंगे कि वह इस फिल्म को देख कर अपना समय और पैसा ना बर्बाद करें, बल्कि इससे अच्छा सनातन धर्म से जुड़े किसी कार्य में प्रतिभागी बनें।

    उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया की ताकत से डरे आमिर खान ने फिल्म की रिलीज से पहले कहा था कि अगर उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगने को भी तैयार हैं। लेकिन फिल्म में सिर्फ मैं ही नहीं हूँ, इसमें सैंकड़ों लोगों की कड़ी मेहनत लगी है। साथ ही उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमिताभ न होते, तो झारखंड के पास जेएससीए स्टेडियम न होता
    Next Article काबुल की मस्जिद में भीषण धमाके में 30 से अधिक की मौत, 40 से अधिक घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version