Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिटेल सेक्टर में अंबानी को मिलेगी दमानी से चुनौती
    बिजनेस

    रिटेल सेक्टर में अंबानी को मिलेगी दमानी से चुनौती

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है। डी-मार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी ने रिलायंस रिटेल को चुनौती देने के लिए डी-मार्ट स्टोर की संख्या 5 गुना बढ़ाने का फैसला किया है। मौजूदा समय में देश के अलग-अलग हिस्से में डी-मार्ट के 284 स्टोर काम कर रहे हैं। डी-मार्ट की पैरंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अब इनकी संख्या बढ़ाकर 1500 करने की योजना बनाई है।

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स के सीईओ नवील नोरोन्हा के मुताबिक अपना व्यवसाय बढ़ाने के इरादे से एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने डी-मार्ट स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी का इरादा रिटेल सेक्टर में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने का भी है। फिलहाल रिटेल सेक्टर में डी-मार्ट स्टोर्स बाजार हिस्सेदारी के मामले में चौथे स्थान पर है। अगर इसके स्टोर्स की संख्या पांच गुना की जाती है, तो डी-मार्ट आसानी से रिलायंस रिटेल को टक्कर देने की स्थिति में आ जाएगा।

    रिटेल सेक्टर में डी-मार्ट अपने ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट देने के लिए मशहूर है। लगभग हर प्रोडक्ट पर शानदार छूट देने के कारण ग्राहकों के मन में डी-मार्ट के प्रति एक रुझान भी बना हुआ है। कंपनी के सीईओ नवील नोरोन्हा का मानना है कि भारतीय बाजार का अभी लगातार विस्तार हो रहा है और यहां ग्रोथ की काफी अधिक संभावनाएं हैं। इसलिए बड़ी कंपनियों को चिंता किए बगैर अपने कारोबार के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। यही काम करने में फिलहाल एवेन्यू सुपरमार्ट्स लगा हुआ है।

    नवील नोरोन्हा का दावा है कि देश की आबादी में मध्य आयवर्गीय लोगों की संख्या करीब 50 प्रतिशत हो चुकी है। आबादी का ये हिस्सा डिस्काउंट शॉपिंग से काफी प्रभावित होता है। ऐसे में डी-मार्ट स्टोर्स के लिए आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं बनी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव आयोग में हेमंत सोरेन के मामले में सुनवाई पूरी
    Next Article अस्पताल में स्वस्थ मरीजों को एक दिन के लिए भी शरण में रखना अपराध : एनएचआरसी
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version