Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें : हेमंत
    Breaking News

    सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें : हेमंत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 21, 2022Updated:August 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित उनके आवास में शनिवार को सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई। इसमें झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्री और विधायक शामिल हुए। यह बैठक को कई मायनों में अहम रही। राज्य के विकास, सुखाड़ समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक हालत पर भी बैठक में चर्चा हुई। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराने के साथ-साथ सुखाड़ के बारे में भी बताया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्य में चल रहे सियासी हलचल को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से अभी ब्रेन गेम का उपयोग किया जा रहा है। इसे हम सभी लोगों को समझना होगा। जीएसटी के तीन हजार करोड़ रुपये केंद्र की ओर से अभी तक नहीं मिले हैं। पैसे नहीं मिलने से कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में लोबिन हेंब्रम ने सीएम का ध्यान जमीन लूट की तरफ दिलाया। आग्रह किया कि सरकार इस पर कार्रवाई करे। हमें जिस उम्मीद से प्रतिनिधि बनाया गया है, उस पर खरा उतरना चाहिए। विधायकों ने वृद्धा पेंशन का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हम एकजुट हैं और विपक्ष के हर हमले का डट कर सामना करेंगे। मंत्री रामेश्वर उरांव ने आवास का मुद्दा उठाया। अंबा प्रसाद ने ओेबीसी के आरक्षण का मुद्दा उठाया। बैठक में सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री में विश्वास व्यक्त किया। आनेवाले समय में किसी भी तरह के संकट से एकजुटता से उबरने का निर्णय लिया गया। शेष पेज 5 पर…

    हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की: सीएम
    मुख्यमंत्री ने विधायकों द्वारा उठाये गये सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा सहयोग किये जाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। बिना कोई भेदभाव के राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के लिए मिलजुल कर काम करना है। राज्य में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार की हर योजना को गांव-गांव, घर-घर तथा विकास की बाट जोह रहे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की समस्या दूर करने के लिए एक नंबर जारी किया जा रहा है। उस नंबर पर राज्य के सभी विधायक अपनी शिकायत फोन कर या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकेंगे। उन शिकायतों का समाधान 12 घंटे के भीतर किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूसलाधार बारिश ने बिगाड़ा रिम्स का हाल : दो दर्जन पेड़ गिरे, 11000 बोल्ट के तार क्षतिग्रस्त
    Next Article जेल से निकलते ही इरफान अंसारी ने ममता बनर्जी पर बोला बड़ा हमला
    azad sipahi

      Related Posts

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025

      झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना

      June 11, 2025

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
      • जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version