रांची। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बैक डोर से सरकार बनाने का सपना देख रही है । भाजपा जनता की ओर से जनता के लिये चुनी हुई सरकार को ऐन,केन प्रकेन हटाकर खुद सत्ता पर काबिज होने की सपना देख रही है, जो नामुमकिन है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भाजपा काफी बेचैनी में है भाजपा को इतना बेचैन नहीं होनी चाहिये सब्र करना चाहिये।
डॉ कुमार ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक षडयंत्र कर रहीं है। विपक्ष को परेशान करने में लगी है। जो लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। झारखंड में यूपीए गठबन्धन तटस्त है एकजुट है। सरकार पर कोई संकट नही,आकड़े का खेल है और यूपीए गठबन्धन के पास पूरा आकडा है।