Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने किया तीज व्रत
    Top Story

    पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने किया तीज व्रत

    adminBy adminAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पति की लंबी उम्र और सुखद जीवन की कामना को लेकर मनाया जाने वाला सुहागिनों का हरितालिाका तीज व्रत मंगलवार को मनाया गया। सोमवार को व्रत करनेवाली महिलाओं ने नहाय-खाय का रस्म पूरा किया और व्रत का संयत किया। मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का अखंड उपवास रखा और भगवान गौरी-शंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर हरितालिका तीज व्रत की कथा का श्रवण कर अपने पति की दीघार्यु होने और सुखद जीवन की कामना की। मंगलवार दिन और हस्त नक्षत्र का योग महिलाओं के लिए बेहद खास संयोग लेकर प्रकट हुआ। धर्मशास्त्रों के अनुसार ऐसे शुभ मुहूर्त में तीज व्रत की पूजा करने से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन शुभ नाम का योग भोग कर रहा है, उसके बाद ब्रह्म योग शुरू हो रहा है। तीज पूजा में यह योग खाश मायने रखता है। पर्व के दिन महिलाओं ने बालू का शिवलिंग और पार्वती की प्रतिमा बना कर पंचामृत, सुंगधित तेल, गुलाबजल, गंगा जल, ईत्र, लवंग, इलाइची, पान पत्ता, नारियल, भष्म, चंदन, अबीर, पंचमेवा, बेलपत्र, नैवेद्य, धूप, दीप, शमी आदि पूजन सामग्रियों से विधिवत पूजा की। पूजा में सिंदूर, आलता, बिंदिया आदि सुहाग की सामग्री अवश्य चढ़ायी गयी। पूजा के बाद तीज व्रत का कथा का श्रवण महिलाओं ने सुना ।

    क्यों मनायी जाती है हारितालिका तीज

    शिव पुराण के अनुसार राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने नारद के निर्देश पर मन ही मन शिव को पति मान लिया था। इधर पार्वती के पिता ने अपनी पुत्री का विवाह भगवान विष्णु के साथ तय किया था। इसकी जानकारी जब पार्वती को मिली तो उन्होंने यह जानकारी अपनी सखियों को दी। फिर सखियां पार्वती को हर कर ले गयीं थी और एक निर्जन वन में छुपा दी थी। सखियों द्वारा पार्वती हर कर ले जाने की घटना के कारण ही इस व्रत का नाम हरितालिका तीज पड़ा। पार्वती ने शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए इसी दिन तीज व्रत किया। उसके फलस्वरूप भगवान शिव, पार्वती को पति रूप में मिले। महादेव ने पार्वती से कहा कि आज से भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को जो भी सौभाग्यवती स्त्री तीज व्रत पर भगवान शिव की पूजा करेंगी और कथा का श्रवण करेंगी, वह सदा सुहागन रहेंगी।

    teej teej parv teej puja
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य मेंं सियासी पारा छठे दिन चढ़ा रहा, यूपीए के 32 विधायक रायपुर एयरलिफ्ट
    Next Article मुख्यमंत्री को झामुमो और कांग्रेस के विधायकों पर ही भरोसा नहीं: सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      सोनम वांगचुक : उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे: हेमंत सोरेन

      September 27, 2025

      दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी

      September 27, 2025

      आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर गोलीबारी

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से कनेक्शन! लद्दाख के DGP बोले- हमारे पास इसका रिकॉर्ड है
      • सीएसआर का लाभ पहुंचे सीधे आम लोगों तक : मंत्री
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • एक-एक घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जाएगा बाहर : अमित शाह
      • बीएसएनएल एक शक्तिशाली प्रणाली बन गई है: चंद्रबाबू नायडू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version