Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य मेंं सियासी पारा छठे दिन चढ़ा रहा, यूपीए के 32 विधायक रायपुर एयरलिफ्ट
    Jharkhand Top News

    राज्य मेंं सियासी पारा छठे दिन चढ़ा रहा, यूपीए के 32 विधायक रायपुर एयरलिफ्ट

    adminBy adminAugust 30, 2022Updated:August 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के विधायकों को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। कांग्रेस-जेएमएम और राजद के 32 विधायकों को रांची से इंडिगो के विशेष विमान से रायपुर लाया गया है। विधायकों को 3 बसों में बिठाकर नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट ले जाया गया है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इससे पहले रांची में मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद वहां से दो बसों में सवार हो कर सभी विधायक रांची एयरर्पोट पहुंचे। कुछ विधायक अपनी गाड़ी से भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद विधायकों को छोड़ने के लिए एयपोर्ट आये थे।

    हार्स ट्रेडिंग से डर रही सरकार:

    राज्य का सियासी पारा पिछले छह दिनों से चढ़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता से संबंधित पत्र राज्यपाल रमेश बैस को भेज दिया है। इसके बाद से उनकी सदस्यता को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। यूपीए पर वर्तमान संकट को देखते हुए पिछले छह दिनों से झामुमो और कांग्रेस अपन-अपने विधायकों को एकजुट रखने का प्रयास में लगा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों को एकजुट रखने के लिए हर दिन बैठक कर रहे। उन्हें झारखंड के अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। इसके बाद मंगलवार को यूपीए विधायकों को रायपुर शिफ्ट किया गया। सभी विधायक मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास से दो बस में निकले यहां से इंडिगो फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना हुए। शाम को रायपुर पहुंचे। जहां पहले से खड़ी तीन बस उन्हें रिसार्ट तक ले कर गयी। रायपुर में रिसार्ट दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त के लिए बुक कराया गया है। स्थिति को देखते हुए बुकिंग को बढ़ाया जा सकता है।

    32 विधायक रायपुर हुए हैं शिफ्ट:

    सूत्रों के मुताबिक यूपीए के 32 विधायकों को एयरलिफ्ट कियागया है। इनमें कांग्रेस से 12, झामुमो के 19 और राजद के 1 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और संतोष पांडे रायपुर गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी अभी नहीं गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि इस बैठक की वजह से मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी सदस्य रायपुर नहीं गये हैं।

    हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्तापक्ष तैयार: हेमंत सोरेन

    रांची एयरपोर्ट पर यूपीए विधायक को छोड़ने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से भी रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है। यह कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात या नयी परिपाटी नहीं है। ना ही कोई अनहोनी होने जा रही है। हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्तापक्ष तैयार है। रणनीति के तहत कार्य किए जाते हैं। उसी रणनीति का छोटा सा कार्य ये आपने देखा। आगे भी देखने को मिलेगा। सरकार षड्यंत्रकारियों को जवाब देने के लिए तैयार है।

     

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत को भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने लिखी चिट्ठी, चुनाव आयोग-राजभवन को कोसने की बजाय खुद प्रायश्चित करें
    Next Article पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने किया तीज व्रत
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version