रांची। राज्यपाल रमेश बैश ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को चार बजे मिलने का समय दिया है। जानकारी के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है। उल्लेखनीय है कि चार बजे ही कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है। इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सभी मंत्री वापस रांची आए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने के लिए यूपीए गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद शामिल होंगे। राज्यपाल से मिलने के लिए शिबू सोरेन, महुआ मांझी, विजय हांसदा और भी कुछ लोग जा सकते हैं।यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने आज ही राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात का समय मांगा था।