Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुमका हत्याकांड: शाहरूख-नईम उगलेंगे मर्डर के राज, पुलिस ने रिमांड पर लिया
    Breaking News

    दुमका हत्याकांड: शाहरूख-नईम उगलेंगे मर्डर के राज, पुलिस ने रिमांड पर लिया

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका । दुमका की लड़की के हत्याकांड के दोनों आरोपियों शाहरुख हुसैन और मो.नईम उर्फ छोटू अब सारे घटनाक्रम से पर्दा उठाएंगे. दरअसल मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों को 72 घंटे के रिमांड पर ले लिया है. इस मामले की जानकारी जिले के एसपी अंबर लकड़ा ने दी. एसपी ने बताया कि शाहरुख हुसैन और मो. नईम को पूछताछ के लिए आज से 72 घंटे के लिए हमने रिमांड पर लिया है.

    बता दें कि इस मामले में संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने एक एसआईटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व एसपी अंबर लकड़ा कर रहे हैं. इस टीम में दो डीएसपी, दो थानेदार समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों को रखा गया है. दुमका में युवती की जघण्य तरीके से हत्या कर दी गई थी. उसे पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था. मृतका 12 वीं कक्षा की छात्रा थी. शाहरूख ने कहीं से उसका नंबर हासिल कर लिया था. तभी से वह एकतरफा प्यार में उस पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था. आरोप है कि लड़की जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़का तो शाहरुख ने आपा खो दिया और धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा. मृतका घर में सोई हुई थी. इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी. बाद में रिम्स में उसकी मौत हो गई. मौत के बाद पूरे देश भर में उबाल है. इस घटना के बाद से विपक्ष लगातार हमलवार है. देश के कई राजनेताओं ने भी इस जघण्य वारदात में कार्रवाई की मांग की है. बुधवार को बीजेपी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और पीड़ित परिवार को 28 लाख रुपए की राशि भी दी थी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा क्षेत्र के लिए 2 सितंबर ऐतिहासिक दिन : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version