Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा कर दिखाएंगे : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा कर दिखाएंगे : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हम सभी लोग मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा कर दिखाएंगे। आप सभी लोगों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत राज्य सरकार यहां संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने पर बल दे रही है। गुरुजी के आशीर्वाद से हमारी सरकार जनहित में मजबूती के साथ काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्किम, झारखंड के बैनर तले सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित आभार एवं पेंशन विजय यात्रा-सह-अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री कहा कि राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को हमारी सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। हरेक वर्ग-समुदाय की समस्याओं का निदान करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।

    यूनिवर्सल पेंशन लागू करने वाला झारखंड पहला राज्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना से जुड़ने वाले पात्र लोगों के लिए यूनिवर्सल पेंशन योजना लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया है। झारखंड देश का पहला राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। राज्य में कर्मचारी, आम जनता, किसान, मजदूर, चाहे व्यापारी सभी वर्ग के भविष्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने सभी को काफी डराया। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारी सरकार ने कोरोना काल में जो कार्य कर दिखाया वो पूरे देश के लिए मिसाल रहा। इसका श्रेय सिर्फ सरकार को ही नहीं बल्कि आप सभी कर्मियों को भी जाता है।

    नियुक्ति में आयी तेजी, प्रमोशन की रुकावटों को दूर किया

    हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में अब सरकारी नियुक्ति में तेजी आयी है। सभी प्रकार के नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की जा रही है। नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार का कोई जगह नहीं है। कई प्रतियोगिता-परीक्षाओं में देखा जा रहा है कि राज्य के बीपीएल परिवार के बच्चों ने भी नियुक्ति पायी है और बड़े अफसर बनने के सपने को पूरा किया है। हमारी सरकार ने पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी सहित कई वर्गों के समस्याओं को सुलझाने का काम कर दिखाया है।

    मुख्यमंत्री का हुआ अभिनंदन

    मौके पर नेशनल मूवमेंट ऑफ पेंशन स्कीम, झारखंड के बैनर तले सरकारी कर्मचारी संघ के लोगों ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू के महादलितों के आशियाने उजाड़ने वालों पर हो मुकदमा : दीपक प्रकाश
    Next Article पुल पार करने के दौरान भैरवी नदी छिलका पुल में बह गया युवक,खोजबीन में जुटी पुलिस
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version