Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनुबंध कर्मियों और सीमित समयावधि की सेवा देने वालों की चिंता दूर करेगी सरकारः मुख्यमंत्री
    Breaking News

    अनुबंध कर्मियों और सीमित समयावधि की सेवा देने वालों की चिंता दूर करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -सहायक पुलिसकर्मियों का सेवा विस्तार के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन

    रांची। सेवा अवधि में विस्तार मिलने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सहायक पुलिसकर्मियों ने सरकार द्वारा सेवा अवधि विस्तार देने का लिए गए निर्णय के लिए आभार जताया। मौके पर मुख्यमंत्री को मिठाई और भगवान बिरसा मुंडा का चित्र सप्रेम भेंट किया।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में झारखंड पुलिस के साथ विधि-व्यवस्था में शामिल रहे 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा को विस्तार दिया गया है। वर्ष 2017 में राज्य में 2500 सहायक पुलिसकर्मियों को बहाल किया गया था। तब सिर्फ तीन साल के लिए तत्कालीन रघुवर सरकार ने 10 हजार रुपये मासिक पर उन्हें बहाल किया था। उसके बाद पहले दो साल और उसके बाद अब हेमंत सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपको सरकार की व्यवस्था से जोड़ा गया है। आपकी बहाली सीमित समय के लिए हुई थी । आपके लिए बनी भर्ती नियमावली के अनुसार आपकी सेवा अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में अपने भविष्य को लेकर आपकी चिंता लाजिमी है। ऐसे में सरकार ने एक साल का अवधि विस्तार देकर आपको तत्काल राहत देने का काम किया है। साथ ही आने वाले समय में आपकी सेवा अवधि को विस्तार देने की जरूरत नहीं पड़े और आपके लिए क्या बेहतर हो सकता है, इस दिशा में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार को सहायक पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

    अनुबंध कर्मियों और सीमित समय अवधि के लिए सेवा देने वालों की चिंता है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हजारों अनुबंध कर्मी और सीमित समय के लिए नियुक्त कर्मी अपनी सेवा देते आ रहे हैं। इन सभी की चिंता राज्य सरकार को है । आपकी सेवा को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ।आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहे। इस विषय पर सरकार लगातार मंथन कर रही है । इस बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि आपकी नियुक्ति/भर्ती और सेवा शर्त नियमावली के सिलसिले में सुझाव दें , ताकि सरकार आने वाले दिनों में ठोस निर्णय ले सके।

    हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नौजवान को रोजगार की उम्मीद होती है। सरकार भी आपके बेहतर भविष्य को लेकर गंभीर है। आपको रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं । नौजवानों का भविष्य बेहतर हो। आने वाले दिनों में वे लगातार आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरमा भाई बहनों के प्रेम का त्योहार है : डा. रामेश्वर उरांव
    Next Article झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने सुनीता खाका से रिम्स में की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version