Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सभी विपक्षी दल एक होंगे तो भाजपा को परास्त कर सकते हैं: नीतीश कुमार
    Breaking News

    सभी विपक्षी दल एक होंगे तो भाजपा को परास्त कर सकते हैं: नीतीश कुमार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2022Updated:September 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -जदयू की तीन दिवसीय बैठक संपन्न

    पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की तीन दिवसीय बैठक रविवार दोपहर चार बजे संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुए। आज हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ।

    बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियां अगर एकजुट होकर लड़ें तो परिणाम अच्छा आयेगा। उन्होंने कहा कि मैं संख्या बल की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन सब साथ हो तो तो भारी सफलता मिल सकती है। नीतीश आज उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने भाजपा को 50 सीटों पर समेटने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वे सीटों की बात नहीं करते हैं लेकिन जब सभी विपक्षी दल एक होंगे तो भाजपा को परास्त कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में वे दिल्ली जाएंगे और वहां विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सात दलों में चार दलों के नेता दिल्ली में ही है। दिल्ली जाने के बाद उनसे मिलेंगे और सभी लोगों से बातचीत करने के बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।।

    नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि वे भाजपा के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं। नीतीश ने कहा कि 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को 50 सीटों पर आ जाएगी।

    नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि आजतक कभी भी नीतीश अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेन्द्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं, अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री विशेष सत्र के माध्यम से खलेंगे ट्रंप कार्ड
    Next Article पलामू में अबतक मात्र तीन फीसदी हुई धनरोपनी , भयानक सुखाड़ की ओर बढ़ा पलामू
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version