Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»न उम्र की सीमा होः लालू को सजा सुनाने वाले 64 वर्षीय जज साहब को हुआ प्यार, भाजपा नेत्री से रचाई शादी
    Jharkhand Top News

    न उम्र की सीमा होः लालू को सजा सुनाने वाले 64 वर्षीय जज साहब को हुआ प्यार, भाजपा नेत्री से रचाई शादी

    adminBy adminSeptember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं। रिटायरमेंट की उम्र में उन्होंने अपने एक फैसले से सभी को चौंकाया है। 64 वर्षीय जज शिवपाल सिंह इस बार खुद प्यार की गिरफ्त में आ गये। उन्होंने सेवानिवृत होने से छह माह पूर्व आपसी और पारिवारिक रजामंदी के बाद दुमका के बासुकीनाथ धाम में अधिवक्ता व भाजपा नेत्री से शादी रचाई है।

    बार और बेंच में प्यार का अनोखा उदाहरण

    जानकारी के मुताबिक नूतन तिवारी (50 ) की पूर्व में शादी हुई थी लेकिन उनके पति का असमय निधन हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। वहीं, जज शिवपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जालौर जिला के शेखपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। 2006 में उनकी पत्नी का निधन हो गया, उनका एक पुत्र व पुत्री है। इसी बीच जज शिवपाल सिंह को गोड्डा कोर्ट में ही प्रैक्टिस करने वाली नूतन तिवारी से प्यार हो गया है। उन्होंने वकील नूतन तिवारी से शादी रचा ली है।

    बताया जाता है कि जज शिवपाल सिंह अपने कैरियर में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना चुके हैं, लेकिन अपने प्यार को लेकर उन्हें 64 साल की उम्र में फैसला करना पड़ा। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जज शिवपाल सिंह ने इसे दो लोगों का निजी फैसला बताया है। दोनों अपने फैसले से खुश हैं।

    नूतन तिवारी से शिवपाल की नजदीकी उसी वक्त हुई जब शिवपाल सिंह सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी की मुलाकात गोड्डा कोर्ट परिसर में ही हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर नजदीकियां इस कदर बढ़ी कि जज साहब ने महिला वकील के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया। 64 साल की उम्र में उन्होंने 50 साल की नूतन तिवारी से शादी कर ली।

    इस संबंध में पूछे जाने पर नूतन तिवारी ने कहा कि अगले छह माह में शिवपाल सिंह प्रथम एडीजे गोड्डा रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद दोनों मिलकर समाजसेवा का कार्य करेंगे। इधर गोड्डा में इन दोनों की शादी की चर्चा खूब हो रही है।

    उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले से जुड़े देवघर ट्रेजरी से अवैध निकासी केस की सुनवाई जज शिवपाल सिंह ने ही की थी। जज शिवपाल सिंह उस वक्त सीबीआई की विशेष अदालत के जज थे। सुनवाई के दौरान लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच कोर्ट में उस वक्त हुई बातचीत सुर्खियां बनी थीं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: हेमंंत सोरेन ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत
    Next Article महिलाओं की सुरक्षा को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनायें, महंगा पड़ेगा: दीपिका पांडेय सिंह
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      • महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द पर कराया गया था भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version