Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में फिर शामिल हुए मुकेश अंबानी
    Breaking News

    दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में फिर शामिल हुए मुकेश अंबानी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में गौतम अडाणी अभी भी तीसरे नंबर पर

    नई दिल्ली। भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे रईस उद्योगपति और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर दुनिया के 10 सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति 91.4 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में अंबानी के शामिल होने के साथ ही अब टॉप 10 में दो भारतीयों ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

    मुकेश अंबानी ने व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में अमेरिकी उद्योगपति स्टीव बामर को पीछे छोड़ कर सूची में 10वें स्थान पर अपना नाम पक्का किया है। भारत समेत एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी पहले से ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलियनरीज इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय उद्योगपतियों में गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 143 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच चुकी है। पिछले एक साल की अवधि में गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में 66.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति में पिछले एक साल की अवधि में महज 1.46 अरब डॉलर का इजाफा हो सका है।

    ब्लूमबर्ग की सूची के मुताबिक दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों की सूची में पहले स्थान पर अभी भी 251 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ एलन मस्क बने हुए हैं। वहीं 153 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ जेफ बेजॉस सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह जैफ बेजॉस और गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में अब सिर्फ 10 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। पिछले एक साल के दौरान गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति में जिस तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही गौतम अडानी जेफ बेजॉस को भी पीछे छोड़ कर सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे।

    ब्लूमबर्ग बिलियनरीज इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के टॉप 100 रईसों की सूची में गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी समेत कुल 6 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इनमें मुकेश अंबानी के बाद 47वें स्थान पर 25.5 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी बने हुए हैं। इसी तरह 23 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ शिव नाडर इस सूची में 51वें स्थान पर, 22.1 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ राधाकिशन दमानी 55वें स्थान पर और 15.7 अरब डॉलर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल 100वें स्थान पर बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक सप्ताह बाद राज्यपाल रांची लौटे, हेमंत की सदस्यता पर सस्पेंस बरक़रार
    Next Article कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर आज से जिला प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड

      May 8, 2025

      पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक स्थगित, अब नहीं आएंगे अमित शाह

      May 8, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर के बाद रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा चाक चौबंद, स्निफर डॉग की ली जा रही है मदद

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
      • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
      • भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version