Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»photo gallery»अफगानिस्तान में मना श्रीलंका के एशिया कप जीतने का जश्न, सड़कों पर उतरे लोग
    photo gallery

    अफगानिस्तान में मना श्रीलंका के एशिया कप जीतने का जश्न, सड़कों पर उतरे लोग

    adminBy adminSeptember 12, 2022Updated:September 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल। श्रीलंका के एशिया कप 2022 का खिताब जीतने का जश्न अफगानिस्तान में भी शानदार तरीके से मनाया गया। अफगानिस्तान में लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। श्रीलंका ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता।

    भानुका राजपक्षे के शानदार अर्धशतक और स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने रविवार को पाकिस्तान को 23 रन से हराकर अपना छठा एशिया कप खिताब जीता।
    अफगानिस्तान के पत्रकार अब्दुलहक ओमेरी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, श्रीलंका की जीत के बाद लोगों की भारी भीड़ खुशी के साथ नाचते हुए दिखाई दे रही थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी श्रीलंका को उनकी जीत पर बधाई दी और फाइनल में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन का मजाक उड़ाया।

    एक यूजर ने ट्वीट किया, “बधाई हो श्रीलंका हमें बहुत खुश करने के लिए धन्यवाद, अफगानिस्तान खुशी मना रहा है और श्रीलंका की जीत का जश्न मना रहा है।”एक यूजर ने ट्वीट किया, “हमने एशिया कप चैंपियन को हराया लेकिन आप 2 बार हारे।”इसी पोस्ट के तहत एक अन्य यूजर ने अफगानिस्तान के प्रशंसकों द्वारा श्रीलंका की जीत का जश्न मनाते हुए सड़कों पर नाचते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। यूजर ने ट्वीट किया, “इस तरह अफगानिस्तान के लोग श्रीलंका की जीत का जश्न मना रहे हैं।”अफगानिस्तान के एक अन्य ट्विटर यूजर ने फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद खुशी जाहिर की। यूजर ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान की हार, मेरी खुशी है।”

    बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश पर जीत के बाद टूर्नामेंट के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन सुपर फोर चरण में अफगानिस्तान की टीम को श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा।

    बुधवार को शारजाह में एशिया कप 2022 के सुपर फोर चरण में पाकिस्तानी टीम की जीत के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के समर्थकों के बीच जबर्दस्त झड़प हुई थी।

    एशिया कप के खिताबी मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजापक्षे ने नाबाद 71 रन बनाए। भानुका के अलावा वानिन्दु हसरंगा ने 36 और धनंजय डीसिल्वा ने 28 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रउफ ने 3, नसीम शाह, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

    जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। रिजवान के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 32 और हारिस रउफ ने 13 रन बनाए। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    श्रीलंका की तरफ से प्रमोद मदुशन ने 4, वानिन्दु हसरंगा ने 3, चमिका करुणारत्ने ने 2 और महेश तीक्ष्णा ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशिया कपः श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर जीता खिताब
    Next Article एशिया कप 2022: श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने खिताबी जीत अपने देश को समर्पित की
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025

      आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

      May 20, 2025

      इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
      • पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी
      • ज्योतिप्रिय मल्लिक के पत्र की फॉरेंसिक जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय
      • शिवपुरी में लोग घरों में कैद होने को हुए मजबूर, सड़क पर घुटना भर लगा पानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version