Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 1932 खतियान पर हो सकता फैसला
    Jharkhand Top News

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, 1932 खतियान पर हो सकता फैसला

    adminBy adminSeptember 14, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिछले कुछ सालों से झारखंड मे 1932 के खतियान को लागू करने की बात की जा रही है। झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक भी खातियान आधारित स्थानीय नीति बनाने की बात कहते नजर आ रहे थे अब बुधवार को हेमंत साेरेन सरकार के कैबिनेट की बैठक में इस विषय पर चर्चा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक 1932 खतियान को लागू करने का कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन सरकार कानूनी दांव पेच समझने के बाद ही कोई प्रस्ताव लाएगी। ऐसा कोई प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में अंतिम समय में ही आ सकेगा।

    बता दें 5 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र मे कहा था की हम 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने जा रहे हैं।

    24 प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है सरकार

    बुधवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार दो दर्जन के करीब प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि सरकार पुख्ता तैयारी के साथ कैबिनेट में स्थानीय नीति का प्रस्ताव लाएगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं 1932 के आधार को लेकर शंका भी जता चुके हैं। विधानसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर 1932 का खतियान लागू हुआ तो मामला कोर्ट में जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा कि कानूनी दांव पेच समझने के बाद ही सरकार इसे लागू करेगी।

    विधानसभाध्यक्ष सहित मंत्री भी हैं पक्ष में 

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो भी 1932 के खतियान के आधार पर मूलवासी को परिभाषित करने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी 1932 का खतियान लागू करने के पक्ष में हैं। इस परिस्थिति में बुधवार को होनवाली कैबिनेट की बैठक अहम है। इस पर गहन चर्चा होने की पूरी उम्मीद है।

    ध्यान भटका रहे हेमंत : बाबूलाल मरांडी   

    उधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1932 खतियान की बात भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कर रहे हैं। हेमंत सोरेन और स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो हों या कोई अन्य, ये सबलोग सबलोग भ्रष्टाचार का मामले पकड़े जाने पर खतियान समेत दूसरी बातें करने लगे हैं। इन्हें पता है कि सरकार संकट में है, इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में सीसीएलकर्मी महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, दो और फाटक खोले गए, उपायुक्त ने सावधानी बरतने की अपील की
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version