Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार में बेगूसराय गोलीकांड का मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, 2:30 बजे होगा मामले का खुलासा
    Breaking News

    बिहार में बेगूसराय गोलीकांड का मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, 2:30 बजे होगा मामले का खुलासा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एनएच पर 30 किलोमीटर तक रुक-रुक कर फायरिंग करते हुए 11 लोगों को गोली मारने के मामले में लगातार छापेमारी कर रही बिहार पुलिस के स्पेशल टीम बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा कर रही है।

    सूत्रों के अनुसार एसआईटी एवं एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार पर देर रात जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पुलिस ने मौर्य एक्सप्रेस से भाग रहे संदिग्ध मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन में जुटी पूरी पुलिस टीम हिरासत में लिए गए बीहट निवासी केशव उर्फ नागा को बेगूसराय लाकर पूछताछ कर रही है।

    बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को संदिग्धों की गिरफ्तारी एवं घटना में उपयोग किया गया एक मोटरसाइकिल मिलने के बाद एसटीएफ को इनपुट मिला था कि घटना का एक मास्टरमाइंड 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस से जा रहा है। इनपुट की पुष्टि होते ही एसटीएफ ने यह जानकारी जमुई जिला पुलिस एवं रेल पुलिस से शेयर किया तथा खुद भी पीछे पड़ गई।

    इसके बाद पुलिस ने झाझा स्टेशन पर रात में ट्रेन के रुकते ही चारों ओर से घेराबंदी कर केशव उर्फ नागा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि नागा संगठित अपराधी गिरोह में शामिल है तथा विभिन्न तरह के वारदात के साथ शराब के बड़े रैकेट में भी शामिल है। कुछ दिनों पूर्व बीहट में हुए पेट्रोल पंप लूट कांड में भी यह शामिल था एवं कुछ दिन पहले ही जेल से निकला है।

    फिलहाल पुलिस घटना में शामिल चारों संदिग्ध केशव उर्फ नागा, युवराज, अर्जुन एवं सुमित से लगातार पूछताछ कर रही है। सबकी निगाहें शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होने वाले प्रेसवार्ता पर टिकी हुई है, जिसमें मामले का खुलासा किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार बेखौफ अपराधियों ने एनएच-28 पर बछवाड़ा क्षेत्र से लेकर एनएच-31 के चकिया सहायक थाना क्षेत्र रुक-रुक कर लगातार गोलीबारी किया था। जिसमें 11 लोगों को गोली लगी, एक की मौत हो चुकी है, जबकि दस लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर प्रशासनिक हलके में जहां हड़कंप मच गया, वहीं बिहार की राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है तथा लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआनन-फानन में लिया गया निर्णय है, जो न विधिसम्मत है और न ही सर्वसम्मत : भाजपा
    Next Article हेमंत के खतियान और आरक्षण कार्ड से भाजपा भक्क
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version