Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इराक में आत्मघाती बम हमलावरों ने किए दो हमले
    Top Story

    इराक में आत्मघाती बम हमलावरों ने किए दो हमले

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 21, 2016Updated:October 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किरकुक। शरीर पर विस्फोटक बांधकर आए बंदूकधारियों ने कुर्द नियंत्रण वाले शहर किरकुक में सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और उत्तरी इराक में ईरान द्वारा संचालित एक निर्माण इकाई पर हमला बोलकर 16 लोगों की हत्या कर दी। ये हमले ऐसे समय पर किए गए हैं, जब सैनिक जिहादियों के गढ़ मोसुल को मुक्त कराने के संघर्ष में लगे हुए हैं। इन हमलों के लिए किसी ने भी तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसे सभी हमले इस्लामिक स्टेट समूह करता रहा है। यह समूह व्यापक सैन्य हमले के दौरान इराक में अपने अंतिम गढ़ मोसुल को बचाने की कोशिश कर रहा है।

    डिबिस के मेयर अब्दुल्ला नूरेद्दीन अल-सालेही ने बताया, ‘‘तीन आत्मघाती बम हमलावरों ने बिजली संयंत्र पर सुबह लगभग छह बजे हमला किया और 12 इराकी अधिकारियों एवं इंजीनियरों और चार इराकी तकनीकविदों की हत्या कर दी।’’ पुलिस के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। मेयर ने कहा कि हमले के बाद हमलावरों की सुरक्षाबलों के साथ झड़पें भी हुईं। सुरक्षाकर्मियों ने एक बम हमलावर द्वारा खुद को उड़ाए जाने से पूर्व ही उसे मार गिराया। अन्य दो हमलावरों ने खुद को घिरा देखकर पहले ही अपने आप को उड़ा लिया था। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कुछ घंटे पहले आत्मघाती बम हमलावरों के एक कमांडो ने किरकुक के विभिन्न स्थानों पर हमला किया था। हमलावर राइफलों से लैस था।

    किरकुक बगदाद से 240 किलोमीटर उत्तर में सजातीय आधार पर बंटा हुआ शहर है। खुफिया मामलों के एक कुर्द अधिकारी ने कहा कि चार आत्मघाती बम हमलावरों ने शहर के मुख्य पुलिस मुख्यालय पर तड़के करीब तीन बजे हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने उनमें से एक को मार गिराया। अन्य तीन ने खुद को उड़ा लिया।’’ अधिकारी के अनुसार, आईएस ने शहर के दक्षिणी इलाके में कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ इसके पांच घंटे बाद तक जारी थी। किरकुक के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि शहर के पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना ने पुंछ में घुसपैठ की कोशिश विफल की
    Next Article जियो की निःशुल्क कॉल पेशकश को ट्राई की क्लीन चिट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके

      April 30, 2026

      शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      April 30, 2026

      हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version