Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»युवा दस्ता की बैठक में सेवा और संकल्प का प्रण
    Jharkhand Top News

    युवा दस्ता की बैठक में सेवा और संकल्प का प्रण

    adminBy adminSeptember 18, 2022Updated:September 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सूरज कुमार
    रांची। दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच रविवार को बड़ा तालाब स्थित लक्ष्मी नारायण हॉल में युवा दस्ता रांची के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार। बैठक की अध्यक्षता की युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने। युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू और पत्रकार हरिनारायण सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। युवा दस्ता की बैठक में दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। इसमें मुख्य रूप से यातायात और बिजली व्यवस्था के कारण होनेवाली परेशानियों से अवगत करवाया। साथ ही प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। बैठक में सिटी एसपी रांची अंशुमन कुमार ने युवा दस्ता के सदस्यों को कहा कि आप दर्शनार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे और हमारा रोल आपका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि त्योहार आपका है। जो भी दर्शनार्थी आयेंगे, वे आपके मेहमान होंगे। आप उनका पूरा खयाल रखें, यह आपका कर्तव्य भी है और जिम्मेदारी भी। पुलिस आपका सहयोग करेगी। पत्रकार हरिनारायण सिंह ने युवा दस्ता के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और युवा दस्ता द्वारा किये गये कार्यों से नये सदस्यों को अवगत कराया।


    युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि युवा दस्ता के सदस्य सारे पंडाल में तैनात रहेंगे और साथ ही श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला बच्चे और बुजुर्ग को किसी तरह की परेशानी होती है तो तुरंत युवा दस्ता के सदस्यों को सूचित करें। वे लोग आपकी सहायता के लिए तैयार हैं। युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि विसर्जन तक सभी मां भवानी के भक्तों की सेवा के लिए तैनात रहेंगे और जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में महेश चंद्रा, मुन्ना बड़ाइक, कैलाश केसरी, गोपाल पारीक, उपेंद्र रजक एवं राहुल सिन्हा चंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर युवा दस्ता के सभी क्षेत्रीय प्रभारी, टिंकू महतो, प्रेम वर्मा, मंटू दुबे, बलराम प्रसाद, राजेश कुमार राम, मनीष साहू, अमरदीप साहू, अंकित सिंह, छोटू पासवान एवं ग्रामीण क्षेत्रीय प्रभारी मनीष केसरी, ज्योति शंकर साहू, रितेश साहू, नीरज कुमार, चंदन गुप्ता, राम आधार सिंह, सुनील साहू, डॉ विमल सिंह ने अपने क्षेत्र के सैकड़ों सदस्यों के साथ शिविर में भाग लिया। मौके पर प्रीतम कुमार, सागर प्रशांत, विशाल पाठक, सोनू भारद्वाज, अनुभव, विशाल जयसवाल, लल्लन कुमार साहू सहित दस्ता के एक सौ से अधिक सदस्य शिविर में उपस्थित थे।

     

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के 18 मटकाबाज गिरफ्तार
    Next Article बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीजीपी, जांबाज जवानों को किया सम्मानित
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version