Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्थानीयता का निर्धारण हो नियोजन का आधार, जातीय जनगणना भी जल्द करायें : आजसू
    Jharkhand Top News

    स्थानीयता का निर्धारण हो नियोजन का आधार, जातीय जनगणना भी जल्द करायें : आजसू

    adminBy adminSeptember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी के रांची स्थित प्रधान कार्यालय में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता मीडिया से मुखाबित हुए। इन तीनों ने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से स्थानीयता एवं आरक्षण के संदर्भ में लिये गये निर्णय का स्वागत किया। कहा कि झारखंडी हित और राज्य के विकास के लिए सरकार कोई भी निर्णय लेगी, तो आजसू पार्टी इसका अभिनंदन करेगी।
    स्थानीयता का निर्धारण नियोजन का आधार बने
    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्थानीयता का निर्धारण ही नियोजन का आधार बने। साथ ही साथ सरकार यह भी स्पष्ट करे कि जिन पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका, उसका आधार खतियान आधारित स्थानीय नीति होगा या मैट्रिक और इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि नियुक्तियों में किसी प्रकार की बाधा ना आये तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां शत प्रतिशत स्थानीय व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए सरकार नियुक्ति प्रक्रिया को प्रखंड स्तर पर शुरू करे ।
    स्थानीय नीति और आरक्षण आजसू का मुख्य मुद्दा रहा है
    उन्होंने कहा कि हमारी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा। खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं आरक्षण हमारा मुख्य मुद्दा रहा है और इसे लेकर हम संघर्ष करते रहे हैं। आरक्षण को लेकर विगत 6,7 और 8 सितंबर, 2021 को हमने राज्य के 4402 पंचायत तथा सभी 260 प्रखंडों में सामाजिक न्याय मार्च निकाल कर, लाखों हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र एकत्रित किया तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया और जभावनाओं से सरकार को अवगत कराया।
    राज्य में जातीय जनगणना सुनिश्चित करे सरकार
    उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है और संघर्ष ही हमारी पहचान है। जनमुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान हसन अंसारी ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है, लेकिन जातीय जनगणना कराने को लेकर सरकार ने अभी तक कोई वक्तव्य नहीं दिया। आजसू पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि राज्य में जातीय जनगणना सुनिश्चित करे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा की सरकार बनी, तो संताल में मिनी एनआरसी : बाबूलाल मरांडी
    Next Article 1932 के खतियान का विरोध करने पर 6 लोगों को एसडीओ कोर्ट ने भेजा नोटिस
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version