Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छात्रों का धरना-प्रदर्शन खत्म, वॉर्डन को हटाया गया, यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद
    Breaking News

    छात्रों का धरना-प्रदर्शन खत्म, वॉर्डन को हटाया गया, यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 19, 2022Updated:September 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा गर्ल्स हास्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का खुलासे होने के बाद रविवार को दिनभर हंगामा और कार्रवाइयां का दौर चला। पहले आरोपित छात्रा को गिरफ्तार किए जाने और बाद में शिमला से उसके ब्वाय फ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद कैंपस में शांति लौटी तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन व पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन देर रात एक बार फिर विद्यार्थी भड़क गए और कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह भी कैंपस में तनाव का माहौल था। परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थें और पुलिस भी तैनात थी। हालांकि देर रात यह धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया।

    सीयू ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन बदल दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद कर दी गई है। हॉस्टल की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, छात्र कैंपस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही लड़िकयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैप्टन अमरिंदर अपनी पार्टी का भाजपा में करेंगे विलय
    Next Article झारखंड: विलुप्त होती जनजातियों को बचाने के लिए फिल्म मेकर्स की मदद लेगी सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version