Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश कर रहा है : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    भारत बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश कर रहा है : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 20, 2022Updated:September 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। 2014 तक हमारे देश में मेट्रो रेल नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो रेल नेटवर्क 775 किलोमीटर से अधिक है।

    प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर में देशभर के भाजपा के महापौरों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक का संबंध अगर सरकार नाम की किसी व्यवस्था से आता है तो पंचायत से आता है, नगर पंचायत से आता है, नगरपालिका से आता है, महानगर पालिका से आता है। इसलिए इस प्रकार के विचार-विमर्श का महत्व बढ़ जाता है।

    मोदी ने कहा कि चुनाव केंद्रित सोच से शहर का भला नहीं कर सकते। नगरों के नियोजन का विकेन्द्रीकरण होना चाहिए-यह राज्य स्तर पर भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सोच, सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमित नहीं होनी चाहिए। चुनाव केंद्रित सोच से हम शहर का भला नहीं कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि देश भाजपा पर भरोसा करता है। जमीनी स्तर से काम करना सभी मेयरों की जिम्मेदारी है। बेहतर सुविधाएं दी जाएं और विकास सुनियोजित हो। उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिकों ने बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास रखा है। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपाटी भाजपा ने अपनाई है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने मेयर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। हम एक बेहतर भारत के लिए उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और इसके विकास के लिए काम करेंगे। सभी महापौरों को सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का पालन करना चाहिए। भाजपा के मेयर के रूप में, शहरों के मुखिया के रूप में रियल स्टेट सेक्टर को बेहतर और पारदर्शी बनाने का आपका दायित्व ज्यादा है। नियमों का पालन करना, उसे सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    मोदी ने कहा कि शहरों में आग की चपेट में आ रही पुरानी इमारतों और इमारतों का गिरना एक बड़ी चिंता का विषय है। यदि नियमों का पालन किया जाए तो इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि, शहरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अस्थायी रूप में आते हैं उनको उचित किराए पर घर मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी महापौर से अपने-अपने शहरों में इस अभियान को गति देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से पूरे कराएं और क्वालिटी में कभी कंप्रोमाइज न होने दें।

    मोदी ने कहा कि टियर 2 और टियर 3 शहर अब आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं। हमें उन क्षेत्रों में उद्योग समूहों को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। छोटे विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए महापौरों को पहल करनी चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐप आधारित कैब अब लोकप्रिय हो गई हैं। लेकिन गुजरात में इसकी शुरुआत बहुत पहले हो गई थी। कई साल पहले इनोवेटिव रिक्शा सर्विस, जी ऑटो की शुरुआत हुई थी। इनोवेशन हमारे ऑटो चालकों ने खुद किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू के हैदरनगर में रंगदारी के लिए हवाई फायरिंगदिनदहाड़े हवाई फायरिंग
    Next Article मुख्यमंत्री 22 को करेंगे विधि व्यवस्था की समीक्षा
    azad sipahi

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version