Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पटना के बिहटा में अवैध बालू के खेल में हिसंक झड़प
    Breaking News

    पटना के बिहटा में अवैध बालू के खेल में हिसंक झड़प

    adminBy adminSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    आरा (भोजपुर)। पटना और भोजपुर जिले के बॉर्डर पर बिहटा में गुरुवार को सोन नदी से अवैध तरीके से बालू निकालने को लेकर माफिया के दो गुटों में सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल एक शव मिला है, बाकी शवों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बालू पर वर्चस्व को लेकर बालू माफिया के गुट बिहटा के अमनाबाद गांव आपस में भिड़ गये। बात बढ़ती गयी और दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गयी। घटना के बाद माफिया गुटों ने सभी शवों को छुपाने की भी कोशिश की। दोनों जिलों की पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मौके से डेढ़ सौ ज्यादा कारतूस के खोखे मिले हैं।
    सुबह करीब 10 बजे के आसपास दोनों पक्षों के बीच सैकड़ों राउंड देसी और विदेशी हथियारों से फायरिंग की गयी। भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिली है। भोजपुर जिले पुलिस की तीन टीम बॉर्डर पर कैंप कर रही है। भोजपुर जिले के एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। आगे की जांच की जा रही है। इस गोलीबारी में भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर गांव के अभय कुमार सिंह के 25 साल के बेटे विमलेश कुमार की मौत मौत हुई है। बाकी चार शव नहीं मिले हैं। ये चारों मृतक पटना जिले के बताए जा रहे हैं। एजेंसी ने पटना पुलिस के हवाले से 4 लोगों की मौत और 9 के घायल होने की पुष्टि की है।

    घर लौटने के क्रम में विमलेश को लगी गोली:
    फायरिंग में मारे गए भोजपुर जिले के विमलेश के परिजन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पास फोन आया कि बेटी हुई है। इसके बाद वो अपने घर आ रहा था। इसी बीच कुछ हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान विमलेश को पीछे से गोली लग गयी। विमलेश के पिता ने बताया कि हम जब तक उसे लेकर पीएचसी आये, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हथियारबंद लोग गोली मारने के बाद विमलेश को नाव पर लाद कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हम लोग जैसे-तैसे विमलेश को लेकर वहां से भागे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    पिछले डेढ़ साल में 4780 मामले दर्ज:
    बिहार में बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर डेढ़ साल में बिहार पुलिस ने 4780 मामले दर्ज किये हैं। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2021 से 30 जून 2022 तक पटना, भोजपुर, सारण समेत 13 जिलों में 9475 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बालू के अवैध खनन में लगे आठ हजार से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें 5880 ट्रैक्टर, 2139 ट्रक, 149 हाइवा, 97 पोकलेन और 45 जेसीबी व लोडर शामिल हैं। इसके अलावा बालू की अवैध ढुलाई कर रहे 3417 नाव व अन्य वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

    bihar hindi news bihar latest news NITISH KUMAR Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, संगठन का विस्तार जल्द करें: सुबोधकांत सहाय
    Next Article मुकेश अंबानी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version