Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पुलिस जवानों की दरिंदगी! अधेड़ विधवा के साथ गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
    Jharkhand Top News

    पुलिस जवानों की दरिंदगी! अधेड़ विधवा के साथ गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

    adminBy adminOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आयी है। यहां एक अधेड़ विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। दरअसल घास काटने गयी महिला पर दो पुलिस जवानों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने जवानों पर दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। महिला से थाना ने बयान ले लिया है।
    मिली जानकारी के अनुसार जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के तुईमू निवासी 50 वर्षीय विधवा के साथ दो पुलिस जवान में बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके बाद प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कई महिलाएं अस्पताल पहुंच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगीं।
    पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को पेशरार प्रखंड के ग्राम तुईमू पाट स्थित अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गयी। 50 वर्षीय महिला के साथ सेरेंगदाग पिकेट के दो पुलिस जवानों ने बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचा कर अपने घर आयी। उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। घटना की जानकारी उसने अपने पुत्र को दी। उसका पुत्र रात में लगभग 2:00 बजे उसे सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया, जहां उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही इस मामले की जांच करने पहुंची महिला थाना प्रभारी निविदा महतो ने बताया कि महिला का बयान ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं सदर अस्पताल पहुंच जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने भी मांग की है कि एक अधेड़ महिला के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। इस तरह के अपराध के लिए जल्द सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में माहौल बिगाड़ने की साजिश
    Next Article भारतीय टीम की कप्तान चुनी गयी अष्टम उरांव ने झारखंड का नाम किया रोशन: डॉ आशा लकड़ा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version