Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित
    Jharkhand Top News

    लोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित

    adminBy adminOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले की एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। रिम्स में पीड़िता के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। महिला की उम्र 50 वर्ष है। इसको लेकर महिला के बेहतर इलाज के लिए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शीतल मलुआ बताते हैं कि अधीक्षक डॉ हिरेन बिरुआ के आदेश के बाद महिला के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। डॉक्टर ने बताया कि महिला के बेहतर इलाज के लिए उसकी सर्जरी भी की जायेगी।

    दो आइआरबी के जवानों ने की हैवानियत
    पीड़िता को गुरुवार को गंभीर हालत में रिम्स के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों ने महिला की स्थिति देख, इस तरह की हरकत को हैवानियत कहा है। इलाज कर रहे डाक्टर शीतल मलुआ ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को किसी चीज से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महिला के साथ जिस तरह से हैवानियत की गयी है, उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद यह कोई आपसी रंजिश का मामला है। उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। इस दुष्कर्म में दो आइआरबी के जवानों पर आरोप लगाया जा रहा है, जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है।

    खेत में जवानों ने नशे में किया दुष्कर्म, डीएसपी का क्या है कहना
    यह वारदात उस समय हुई, जब महिला खेत में घास काटने के लिए गयी हुई थी। इसी दौरान पुलिस के दो जवानों ने शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है।

    थाना प्रभारी का क्या है कहना…
    इधर सेरेंगदाग थाना प्रभारी अनंत मरांडी का कहना है कि विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आइआरबी के दो जवानों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है। दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    नौकरी से बर्खास्त किये जायेंगे दोनों जवान
    यह घटना सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट के समीप हुई। घटना में शामिल आइआरबी जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा ने इस घटना को अंजाम दिया। रांची रेंज के डीआइजी अनिश गुप्ता ने कहा कि दोनों जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। दोनों को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनी लांड्रिंग: इडी जांच के दायरे में आ सकते हैं कोलकाता के कारोबारी यश जालान, 1000 करोड़ के अवैध खनन का मामला
    Next Article झारखंड में दिसंबर तक शुरू हो जायेंगे 2 पावर प्लांट
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version