Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में दिसंबर तक शुरू हो जायेंगे 2 पावर प्लांट
    Jharkhand Top News

    झारखंड में दिसंबर तक शुरू हो जायेंगे 2 पावर प्लांट

    adminBy adminOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दिसंबर माह तक झारखंड में दो नये पावर प्लांट शुरू हो जायेंगे। नॉर्थ कर्णपुरा स्थित एनटीपीसी के पावर प्लांट और गोड्डा स्थित अडाणी पावर प्लांट की पहली यूनिट से उत्पादन आरंभ हो जायेगा। दोनों ही पावर प्लांट को चालू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। दिसंबर तक इन दोनों पावर प्लांट से 1460 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। झारखंड को फायदा यह होगा कि दोनों ही प्लांट के चालू होने से लगभग 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी।

    एनटीपीसी की पहली यूनिट से होगा 660 मेगावाट का उत्पादन :
    एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट 660 मेगावाट की है, जो दिसंबर में आरंभ होगी। यहां 1980 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बनाया जाना है। एनटीपीसी के एजीएम टेक्निकल सर्विस बीआर प्रसून ने बताया कि टर्बाइन के सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

    नॉर्थ कर्णपुरा-चंदवा ट्रांसमिशन लाइन लगभग 38 किमी की है, जो लगभग बनकर तैयार हो गयी है। एनकेटीएल द्वारा यह तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि अक्तूबर माह में ही इस लाइन की टेस्टिंग हो जायेगी। फिर प्लांट चालू कर 72 घंटे तक इस लाइन में बिजली प्रवाहित की जायेगी। परीक्षण सफल होने के बाद पावर प्लांट को चालू किया जायेगा। बताया गया कि पहली यूनिट के चालू होने पर लगभग 200 मेगावाट बिजली झारखंड को दी जायेगी। शेष बिजली बिहार और अन्य राज्यों को दी जायेगी।

    छह मार्च 1999 को वाजपेयी ने किया था शिलान्यास :
    एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना का शिलान्यास भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 मार्च 1999 को किया था। इस परियोजना के चालू होने में लगभग 23 वर्ष लग गये। बताया गया कि वर्ष 2023 तक तीनों यूनिट यानी कुल 1980 मेगावाट के पावर प्लांट को चालू करने की योजना है।

    अडाणी गु्रप 25 प्रतिशत बिजली झारखंड को देगा :
    अडाणी द्वारा किये गये एमओयू के तहत कुल उत्पादित बिजली का 25 प्रतिशत यानी 400 मेगावाट बिजली झारखंड को दी जानी है। अडाणी कंपनी यह बिजली अपने अन्य प्लांट से देगी।

    16 दिसंबर से गोड्डा में भी 800 मेगावाट उत्पादन
    गोड्डा में बन रहे अडाणी पावर प्लांट से 16 दिसंबर से बिजली उत्पादन आरंभ हो जायेगा। यहां 800-800 मेगावाट की दो यूनिट यानी कुल 1600 मेगावाट के पावर प्लांट का निर्माण हो रहा है। 16 दिसंबर को एक यूनिट यानी 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा, जिसे बांग्लादेश भेजा जायेगा। फिर दूसरी यूनिट भी दो से तीन माह में आ जायेगी। फिर 1600 मेगावाट बिजली बांग्लादेश को भेजी जायेगी। भारत सरकार और बांग्लादेश के बीच हुए समझौते के तहत यह पावर प्लांट बना है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का रिम्स में हालत नाजुक, इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड गठित
    Next Article नौवीं पास को चपरासी की नौकरी नहीं मिलती, लालू के बेटे हैं इसलिए बने डिप्टी सीएम: पीके
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version