Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 गिरफ्तार
    Breaking News

    पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – गुजरात एटीएस और तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई

    अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बड़े अभियान में गुजरात तट से 50 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी नाव ‘अल साकार’ को पकड़ा है। इस नाव से करीब 350 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की गई है। इस नाव में 6 पाकिस्तानी लोग सवार थे। इन सभी को गिरफ्तार कर गुजरात के कच्छ जिले के नलिया स्थित जखौ बंदरगाह पर लाया गया है।

    गुजरात पुलिस के डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में रहने वाले एक बड़े ड्रग्स सरगना मोहम्मद कादर ने यहां हेरोइन की एक खेप भेजी थी। पुलिस के अनुसार इस खेप का लेन-देन समुद्र के बीच में होने वाला था। इस बात की भनक लगते ही गुजरात एटीएस ने गुप्त रूप से कार्रवाई शुरू की। इसके तहत भारतीय तटरक्षक बल का साथ लेकर समुद्र के बीचोबीच अभियान चलाया गया। इसमें संदिग्ध नाव को घेरने के बाद भारतीय टीम ने उस पर कब्जा कर लिया। तलाशी में नाव से 50 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स मिली। एटीएस ने नाव में सवार सभी पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

    गुजरात के डीजीपी के अनुसार तटरक्षक बल और पुलिस की टीम पकड़े गए लोगों के साथ कच्छ जिले के समुद्री तट जखौ बंदरगाह पहुंच गई है। पिछले कुछ वर्षों में यह छठा ऐसा ऑपरेशन है, जिसे एटीएस ने अन्य एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के कुछ बंदरगाहों से पिछले कुछ महीनों में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारुति को दूसरे लड़के के साथ देख आरोपित ने अंकिता की जलाकर मारने की बनाई योजना
    Next Article दिल्ली के एलजी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा मर्यादा लांघ रहे हैं
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version