Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एनआइए का खुलासा: माओवाद को बढ़ाने और संगठन में भर्ती करने में शामिल था विजय आर्य
    Jharkhand Top News

    एनआइए का खुलासा: माओवाद को बढ़ाने और संगठन में भर्ती करने में शामिल था विजय आर्य

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की जांच में खुलासा हुआ है कि भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमिटी मेंबर विजय आर्य माओवादी की विचारधारा का प्रचार और संगठन में भर्ती करने में शामिल था। इस मामले में एनआइए ने विजय आर्य और उमेश चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एनआइए द्वारा दायर की गयी चार्जशीट में कहा गया है, कि माओवादी के केंद्रीय समिति सदस्य आरोपी विजय कुमार आर्य ने अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ भाकपा माओवादी की विचारधारा का प्रचार करने, संगठन में भर्ती करने और दूसरों को प्रेरित करने में सक्रिय रूप से शामिल था। आरोपी उमेश चौधरी ने आरोपी विजय कुमार आर्य को बिहार के रोहतास स्थित अपने घर में शरण दी थी और वह भाकपा माओवादी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश का हिस्सा था।

    माओवादियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली थी
    विजय आर्य को झारखंड-बिहार में माओवादियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली थी। संगठन विस्तार के दौरान उन्हें बीते 12 अप्रैल 2022 को बिहार के रोहतास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे पटना के बेउर जेल में बंद हैं। इससे पहले उन्हें 30 अप्रैल 2011 को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वो अपने सेंट्रल कमेटी के साथी सुब्रमण्यम, पुलेंदु शेखर मुखर्जी के साथ कटिहार के बारसोई पहुंचे थे। अपने स्थानीय साथियों की लापरवाही से तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे। उस समय विजय आर्य पर बिहार, झारखंड, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब में नक्सली गतिविधियों के कुल 14 प्राथमिकी दर्ज थे। कानूनी लड़ाई के बाद विजय आर्य बीते 13 सितंबर 2018 को रिहा हो गये थे। उन्हें बिहार के सासाराम जेल से रिहा किया गया था।

    नक्सलियों के टॉप कमांडर हैं विजय आर्य
    साल 2018 में जेल से रिहा होने के बाद टॉप नक्सली कमांडर में से एक विजय आर्या को झारखंड और बिहार के कई इलाकों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। जानकारी के मुताबिक माओवादियों के चाल्हो सब जोन को एक्टिवेट करने की जिम्मेदारी उसे सौंपी गयी थी। चाल्हो जोन में गया, औरंगाबाद और पलामू के इलाके को रखा जाता है। इस जोन में माओवादी 2005 के बाद बेहद कमजोर हो गये थे। विजय आर्या बिहार के गया के रहने वाले हैं। साल 2018-19 में माओवादियो की बड़ी बैठक छकरबंधा में हुई थी। इस बैठक में एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस ने भाग लिया था। इसी बैठक में विजय आर्य को कई इलाकों में माओवादियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजख्मी लोगों का हाल जानने रिम्स पहुंची अंबा प्रसाद, दो लोगों की स्थिति नाजुक
    Next Article बड़कागांव में बिखरे पड़े हैं कई सारे बुद्ध अवशेष
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version