Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 को गिरिडीह से हरी झंडी दिखायेंगे हेमंत
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 को गिरिडीह से हरी झंडी दिखायेंगे हेमंत

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिए हेमंत सोरेन सरकार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना-2022 लाने जा रही है। इस योजना को मुख्यमंत्री स्वयं 12 अक्टूबर को गिरिडीह में आयोजित होनेवाले मेगा परिसंपत्ति वितरण कैंप में लांच कर सकते हैं। परिवहन विभाग की इस योजना को लांच करने से पहले कैबिनेट से स्वीकृति ली जायेगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सोमवार को होने जा रही हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है। मेगा परिसंपत्ति कैंप आपकी सरकार-आपके अधिकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया जाना है। इस कैंप में मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा।
    मंहगाई भत्ता होगा 34 से 38 प्रतिशत
    कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर स्वीकृति मिल सकती है। इसमें राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलना शामिल है। इसका फायदा राज्य के करीब 3.25 लाख से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों को होगा। प्रस्ताव के तहत मंहगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जायेगी। 3.25 लाख कर्मियों में 1.90 लाख सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी और 1.35 लाख के करीब पेंशनधारी शामिल हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी 1 जुलाई से लागू होगी। चर्चा है कि तीन माह के एरियर के साथ नवंबर के वेतन और पेंशन में बढ़े हुए डीए का भुगतान हो सकेगा।
    स्वरोजगार को बढ़ावा देना है उद्देश्य
    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सड़क योजना लाकर युवाओं को ग्रामीण सड़कों पर वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। इसका फायदा एसटी, एससी, अल्पसंख्यक और बीसी वर्ग के लाभार्थी को मिलेगा। वाहन खरीदने पर सरकार ब्याज पर सब्सिडी भी देगी। ब्याज सब्सिडी के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। योजना में सरकार प्राइवेट बस आॅपरेटरों को भी प्रोत्साहित करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट से पास कराया जायेगाा : अंबा
    Next Article भाजपा एजेंडा वाले बयान पर पीके ने नीतीश पर किया पलटवार
    admin

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version